फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   20 news cases found corona positive

कोरोना संक्रमित 20 नए केस, 13 को ठीक होने पर किया डिस्चार्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
20 news cases found corona positive
जिला में कोरोना से संक्रमित से 13 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ 20 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं वायरस से संक्रमित अब तक 8817 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 225400 में से 215804 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि जिले में अब तक 9109 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 8817 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 134 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार वायरस के 158 एक्टीव केस है। वहीं एसडीएम अखिल पिलानी ने कोरोना वायरस के फैलाव एवं रोकथाम के लिए जिला में धीरपुर, रावगढ़, शांति नगर, सेक्टर-5, 13, सैनी पार्क, मुंडा खेड़ा, बाहरी आदि में 11 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाईन नंबर भी जारी किए गए है। एडीएम ने कहा कि पुलिस, हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र, जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी, बिजली विभाग, कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ व लोक निर्माण विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रबंध करवाना सुनिश्ति करेंगे। आमजन कोविड-19 से संबंधित जानकारी व सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 1950 व 1075 को भी डायल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed