{"_id":"6210002a6116930f987ba7ed","slug":"20-new-infected-found-including-medical-officer-kurukshetra-kurukshetra-news-knl994078120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा अधिकारी सहित 20 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा अधिकारी सहित 20 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल में व्यक्ति का कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती चिकित्सक। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग की।आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 1299 सैंपलों की जांच करने पर चिकित्सा अधिकारी सहित 20 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें 11 विद्यार्थी भी शामिल है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने 25 मरीजों को रिकवर होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।
जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या घटकर 98 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनमें से 51 मरीजों को होम आइसोलेट और 47 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अब तक 26247 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में अब एक्टिव केस 98 रह गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा ओमिक्रॉन वैरिएंट जांचने के लिए 154 सैंपल एकत्रित किए हैं। अभी तक आई रिपोर्ट में 105 मरीजों को कोरोना की पुष्टि हुई है।
अभी तक लिए गए 678237 में से 650349 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.17 फीसदी पर पहुंच गई है। अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों से लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1299 सैंपलों की जांच करने पर 20 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 25 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक 26 हजार 735 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 26 हजार 247 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। बताया कि कुरुक्षेत्र में अभी तक 390 मरीजों की उपचार के दौरान कोरोना से मौत हो चुकी है।