{"_id":"62d07aaff8bfe60cf55df2f0","slug":"20-new-cases-of-corona-found-seven-discharged-kurukshetra-news-knl1146695107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र जिले में अब तक 717345 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है कोविड निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र जिले में अब तक 717345 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है कोविड निगेटिव
विज्ञापन
जिले में कई दिनों बाद एक साथ कोरोना के 20 केस आए हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की परेशानी और बढ़ गई है। अब एक्टिव केसों का आंकड़ा 56 हो गया है। जिसमें से 51 को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि पांच अस्पताल में दाखिल हैं।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 744868 सैंपलों में से 717345 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वीरवार को अलग-अलग स्थानों से कुल 518 कोविड के सैंपल लिए गए हैं जिसमें आरटी पीसीआर के 298 और रैपिड एंटीजन के 220 सैंपल शामिल है। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.32 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.64 पर है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 56 है। वीरवार को 20 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और सात मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 27088 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 26632 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं तथा 400 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
उधर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके अनुसार आज शुक्रवार को 45 स्थानों पर वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 28 व 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 45 जगहों पर डोज दी जाएगी।