फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   20 mm of rain halted harvesting and sale of wheat and mustard in the fields.

Kurukshetra News: 20 एमएम बारिश से खेतों में बिछी गेहूं, सरसों की कटाई व बिक्री थमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
20 mm of rain halted harvesting and sale of wheat and mustard in the fields.
कुरुक्षेत्र। बारिश व तेज हवाओं के चलते पलवल गांव के खेतों में गिरी गेहूं की फसल। संवाद 
कुरुक्षेत्र। वीरवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद शुक्रवार को दिनभर रुक-रुक कर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। जिले में करीब 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके कारण ठंड का अहसास हुआ। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई, सरसों की कटाई और मंडियों में बिक्री का काम भी ठप हो गया। अचानक बदले मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने बताया कि जिलेभर में 20 एमएम बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस समय सरसों की कटाई का सीजन चल रहा है और गेहूं की फसल भी पकाई की ओर है। ऐसे में बारिश से तैयार फसल को भारी नुकसान हो सकता है। गेहूं के खेतों में पानी भरने और फसल गिरने से उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं सरसों की कटाई रुकने से मंडियों में आवक भी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों की करें नियमित निगरानी : डॉ. कर्मचंद
कृषि उप निदेशक डॉ. कर्मचंद ने किसानों को सलाह दी कि वे अपनी फसलों की नियमित निगरानी करें और खेतों से पानी की निकासी का उचित प्रबंध करें, ताकि नुकसान को कम किया जा सके। लगातार बदलते मौसम के कारण किसानों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। फिलहाल कहीं से नुकसान की शिकायत नहीं मिली है।
एरिया बारिश
शाहाबाद 9 एमएम
लाडवा 6 एमएम
पिहोवा 5 एमएम
थानेसर 6 एमएम
बाबैन 7 एमएम
इस्माईलाबाद 5 एमएम
सप्ताहभर यह रहेगा तापमान
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
शनिवार 25 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस
रविवार 27 डिग्री सेल्सियस 16 डिग्री सेल्सियस
सोमवार 27 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार 28 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस
बुधवार 31 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस
वीरवार 32 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार 32 डिग्री सेल्सियस 20 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed