फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   20.70 lakh fraud accused arrested, Kurukshetra

20.70 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
20.70 lakh fraud accused arrested, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अमेरिका भेजने के नाम पर 20.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अमित खासा वासी सेक्टर-27 पंचकूला को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 24 अप्रैल 2019 को प्रद्युमन सिंह वासी तंगौर हाल वासी चट्ठा कॉलोनी ने थाना शहर थानेसर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यमुनानगर स्थित एक डेरे में जाते थे। इस डेरे में आरोपी अमित खासा भी अपने परिवार के साथ आता-जाता था। अच्छी जान-पहचान होने के बाद आरोपी उनके घर भी आने लगा था। इसी दौरान आरोपी ने उसे कहा कि खेती करके कमाई करना मुश्किल है। वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है।
विज्ञापन

इस समय उसके पास अमेरिका में वर्क परमिट की योजना आई हुई है। उसकी बातों में आकर उसने अपने छोटे भाई सुभाष को अमेरिका भेजने के लिए जुलाई 2018 में भाई का पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट, वोटर कार्ड, फोटो व पांच लाख रुपये अमित को देकर 20 लाख रुपये में अमेरिका भेजने की बात तय कर ली थी। 12 अगस्त 2018 को अमित ने उससे अमेरिका के कागजात तैयार करने के नाम पर तीन लाख रुपये लिए थे। अगले दिन उसने अमेरिका की टिकट के नाम पर मनिंद्र अलुवालिया मुंबई के खाते में एक लाख 35 हजार रुपये जमा कराए थे। 14 अगस्त को वह अपने भाई सुभाष के साथ दिल्ली पहुंचा, जहां से अमित उसे मुंबई ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से अगले दिन उसके भाई को अमेरिका भेजने की बजाय तनुसिया नॉर्थ अफ्रीका भेज दिया था। यहां पहुंचने पर उसे व उसके भाई को बताया गया कि अभी अमेरिका का रास्ता बंद है। रास्ता खुलने तक इंतजार करना पड़ेगा। इस दौरान भाई को थाईलैंड, कंबोडिया व इथोपिया घुमाकर साढ़े तीन लाख रुपये ऐंठ लिए थे। उसके बाद उसने सुभाष को अमेरिका नहीं भेजा था। 23 नवंबर को उसका भाई भारत वापस आ गया और उससे अपने 20 लाख 70 हजार रुपये वापस देने की मांग की थी।

आरोपी ने रुपये देने से साफ मना कर दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच पुलिस चौकी सेक्टर-7 में भेजी गई थी। 29 मई को चौकी इंचार्ज नरेश कुमार की टीम ने आरोपी अमित खासा को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है ताकि मामले की गहनता से जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed