फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रेल यात्री से छीनाझपटी मामले में एक दोषी करार,पांच साल की सजा,25 हजार जुर्माना

रेल यात्री से छीनाझपटी मामले में एक दोषी करार,पांच साल की सजा,25 हजार जुर्माना

Thu, 03 Aug 2017 11:38 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
रेल यात्री से छीनाझपटी मामले में एक दोषी करार,पांच साल की सजा,25 हजार जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
रेलयात्री से छीना झपटी के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच साल कैद और 25 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। यह आदेश अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रमेश चंद ने दिए। आरोपी के खिलाफ थाना जीआरपी कुरुक्षेत्र में मामला दर्ज था। अदालत ने सबूतों और गवाहों के आधार पर आरोपी गुगन उर्फ कुलदीप पुत्र रघबीर सिंह वासी आरे वाली गली दीदार नगर कुरुक्षेत्र को 5 वर्ष की कैद और 25000 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। यह जानकारी डिप्टी डीए एसके मित्तल ने दी। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी 2017 को थाना जीआरपी कुरुक्षेत्र में पुलिस को दी अपनी शिकायत मे कपिल वासी कलायत जिला कैथल के बताया कि जब वह रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की पर टिकट लेने के लिए खड़ा था तो इस दौरान उक्त दोषी उसके पीछे खड़ा था और वह उसका पर्स छीन कर भाग गया। शोर मचाने पर लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था।
------------------
दो मोटरसाइकिल चोरी
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-17 कैसल माल कुरुक्षेत्र और शाहाबाद के मारकंडा मंदिर से दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जसबीर सिंह वासी गोपी विहार शाहाबाद और वरूण कुमार वासी अंचला चौक की शिकायत पर कार्रवाई कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

------------
आंगनबाड़ी समसीपुर से गैस सिलेेंडर चोरी
कुरुक्षेत्र। थाना केयू पुलिस ने समसीपुर आंगनबाड़ी से गैस सिलेंडर चोरी का मामला दर्ज किया है। आंगनबाड़ी वर्कर सुमन ने पुलिस को बताया कि रात को अज्ञात चोरों ने आंगनबाड़ी से गैस सिलेंडर चोरी कर लिया है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed