फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सरकार बनने पर किसानों के बिजली बिल होंगे माफ: अजराना

सरकार बनने पर किसानों के बिजली बिल होंगे माफ: अजराना

Sun, 03 Mar 2019 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
सरकार बनने पर किसानों के बिजली बिल होंगे माफ: अजराना

विज्ञापन
किसानों के बिजली बिल होंगे माफ: अजराना
कुरुक्षेत्र। सरकार बनने पर पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा किसानों के बिजली बिल माफ कर दिए जाएंगे। यही नहीं, स्वरोजगार के लिए आवश्यक कदम उठाने के अलावा नौकरियां भी योग्यता और मेरिट के आधार ही दी जाएगी। ये बातें शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना ने कहीं। वे पिहोवा में 10 मार्च को होने वाली रैली के लिए जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को न्यौता दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने पिहोवा शहर के अलावा क्षेत्र के डेरा फतेह, तलहेड़ी, छज्जूपुर, भौर सैयदां, शेखपुरा, चम्मू एवं सारसा सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय गुरबाणी कथावाचक ज्ञानी तेजपाल सिंह, बैकुंठधाम सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन लखविंदर सिंह, प्रधान जसबीर सिंह वड़ैच, कुलविंदर सिंह धोथड़, परमजीत सिंह विर्क, ओंकार सिंह, सुखविंदर सिंह जुंडला, मालक सिंह, दर्शन सिंह एवं सतनाम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed