फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सरस्वती तीर्थ स्थल पर दूसरे अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का शुभांरभ आज, तीर्थ में निरंतर स्वच्छ जल प्रवाह शुरू

सरस्वती तीर्थ स्थल पर दूसरे अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का शुभांरभ आज, तीर्थ में निरंतर स्वच्छ जल प्रवाह शुरू

Thu, 07 Feb 2019 06:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती तीर्थ स्थल पर दूसरे अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का शुभांरभ आज, तीर्थ में निरंतर स्वच्छ जल प्रवाह शुरू

विज्ञापन
सरस्वती तीर्थ स्थल पर अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का शुभारंभ आज
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रसिद्घ कलाकार देंगे रंगारंग प्रस्तुतियां
- फूड जोन में गोहाना की जलेबियों का भी स्वाद चख सकेंगे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। सरस्वती तीर्थ स्थल पर दूसरे अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के लिए सरस्वती तीर्थ में निरंतर स्वच्छ जल प्रवाह शुरू कर दिया गया है। एसडीएम निर्मल नागर ने बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय में पिहोवा खंड के सरपंचों की बैठक लेकर चार दिवसीय सरस्वती महोत्सव में अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। इसमें ख्याति प्राप्त कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। प्रतिदिन सायं को आरती कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पुण्य कमा सकते हैं। मुख्य मंच पर वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है ताकि बरसात होने पर महोत्सव में किसी प्रकार का खलल न पड़े। सरस्वती नदी का उद्गम स्थल से समुद्र विलय तक का मॉडल लगाया गया है। इसमें बड़ी डिजिटल स्क्रीन से सरस्वती उदगम स्थल का विहंगम दृश्य दिखाया जाएगा। इसके अलावा सरस मेले व अन्य विभागों की 50 से अधिक स्टाल स्थापित किए हैं। फूड कोर्ट में पर्यटक खाने-पीने का भरपूर आनंद उठा सकेंगे। मुख्य आकर्षण गुहाना की देसी घी की जलेबियां भी होंगी। बीडीपीओ कार्यालय के हॉल में मीडिया सेंटर बनाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सरस्वती महोत्सव क्षेत्र में प्रत्येक जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। मेला क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में लाइट का प्रबंध किया गया है। मुख्य द्वार एवं मुख्य सड़कों पर लाइटें लगाकर महोत्सव की शान को बढ़ाया गया है। इस अवसर पर बीडीपीओ राजेश एवं पिहोवा के गांवों के सरपंच सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed