फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मुर्गों की लड़ाई जुआ खेलने वाले

मुर्गों की लड़ाई जुआ खेलने वाले

Tue, 05 Feb 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
मुर्गों की लड़ाई जुआ खेलने वाले

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद थाने की पुलिस के लिए दो मुर्गे मुसीबत का सबब बन गए। एक मुकदमे के सिलसिले में पुलिस ने इनको अपने कब्जे में तो ले लिया पर इनकी मेजबानी करने में थानेदार समेत पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। लाला व काला नामक इन दोनों मुर्गों की मिजाजपुरसी के लिए हवलदार से लेकर सिपाही तक पूरे दिन इधर-उधर घूमते रहे। वहीं, इनके दाना-पानी का इंतजाम करने के लिए थानेदार को एक मुर्गी पालक की मदद लेनी पड़ी। आखिरकार पुलिस ने उसी मुर्गी पालक के हवाले लाला और काला को कर अपना पीछा छुड़ाया पर इस हिदायत के साथ कि दोनों की सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।

घटना यूं है कि रविवार को शाहाबाद पुलिस ने बराड़ा रोड स्थिति श्मशान घाट पर छापा मारा था। यहां कॉक फाइट (मुर्गों की लड़ाई) के आयोजन व जुआ खेलने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा जुआरियों के दर्जनों वाहन के साथ पुलिस ने दो मुर्गों को भी कब्जे में लिया। इन मुर्गों पर ही दांव लगता था, इसलिए मुकदमे में साक्ष्य के लिए इनकी मौजूदगी बहुत आवश्यक है। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में कर्ण उर्फ सन्नी निवासी शाहाबाद, प्रवीण व राकेश कलसाना, राहुल व रोहित निवासी डेहा कालोनी शाहाबाद, राजू निवासी अंबाला, रवि निवासी पिहोवा और छोटू निवासी यमुनानगर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद वहां से बरामद 12 मोटरसाइकिलों और 2 कारों को कब्जे में लेने के साथ इम्पाउंड कर लिया। इसके बाद बचे दो मुर्गे लाला और काला। दोनों को लेकर पुलिस थाने पहुंची। यहां थाने में उनकी हिफाजत के लिए इंतजाम किए गए। कानूनी कार्रवाई के मद्देनजर पुलिस के लिये मुर्गों को हिरासत में रखना लाजिमी था। वहीं, मुर्गों की सुपर्ददारी तक इनके दाना-पानी और सुरक्षा के इंतजाम की जिम्मेदारी भी शाहाबाद थाने की थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन मुर्गो के प्रबंध के लिये एक मुर्गी पालक को बुलाया गया। उसकी सुपुर्दगी में दोनों मुर्गों लाल और काला को दिया गया है। वहीं थाना प्रभारी दीदार सिंह ने बताया कि मुर्गों की लड़ाई पर जुआ खेलने के मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। छापेमारी के दौरान 67 हजार 700 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed