{"_id":"5a8487294f1c1b4e588b89d4","slug":"181518634793-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान नाकों पर मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान नाकों पर मुस्तैद
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान नाकों पर मुस्तैद
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
जींद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की होने वाली बाइक रैली के संबंध में पुलिस ने यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुरक्षेत्र में अर्द्धसैनिक बलों (बीएसएफ) की तीन कंपनियां भी पहुंच चुकी हैं। पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ मिलकर आपात स्थिति से निपटने और आमजन की सुरक्षा के लिए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की है।
एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि स्थाई नाकों पर जवान तैनात कर दिए गए हैं। ढांड, पिहोवा मार्ग को भारी वाहनों के लिए बंद किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाए गए नाके 15 फरवरी को सुबह से प्रभावी होंगे। यातायात रूट डायवर्ट के लिए भी नाकाबंदी की जाएगी। सुबह छह बजे से हरियाणा रोडवेज और सरकारी समिति की बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों (वाणिज्य वाहनों) को कुरुक्षेत्र से ढांड और पिहोवा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी के अनुसार यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार को निर्देश दिए गए हैं। राइडरों को बाहरी मार्गों पर तैनात किया गया है। सभी राइडर, पीसीआर, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी अपने-अपने इलाके में गश्त पर रहेंगे।