फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, पीएचडी डिग्रीधारक बेरोजगारों ने बेचे पकौड़े, दो हजार खर्च कर कमाए 930 रुपये

ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, पीएचडी डिग्रीधारक बेरोजगारों ने बेचे पकौड़े, दो हजार खर्च कर कमाए 930 रुपये

Sun, 11 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, पीएचडी डिग्रीधारक बेरोजगारों ने बेचे पकौड़े,  दो हजार खर्च कर कमाए 930 रुपये
ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, पीएचडी डिग्रीधारक बेरोजगारों ने बेचे पकौड़े, दो हजार खर्च कर कमाए 930 रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
पीएम मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की युवाओं को पकौड़ा बेचने की नसीहत देने से स्थानीय बेरोजगार युवकों में आक्रोश है। सोशल मीडिया के साथ कुरुक्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने भाजपा की लचर कार्यप्रणाली को पकौड़े बेचकर धिक्कारा और अपनी नाराजगी जाहिर की। शनिवार को इनसो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसविंद्र खैरा के नेतृत्व में पुराने बस अड्डे के निकट ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी डिग्रीधारकों ने पकौड़े बेचकर सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की। इस दौरान करीब 150 लोगों ने युवाओं के पकौड़ों का स्वाद चखा। इसमें युवाओं ने करीब दो हजार रुपये खर्च कर महज 930 रुपये ही कमाए।
इस अलग तरह के विरोध प्रदर्शन के दौरान खैरा ने दावा किया कि कई भाजपाई उनकी स्टाल के पास से आंख चुराकर गुजरते रहे, जबकि कुछ कांग्रेसियों ने पकौड़े खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। युवाओं के समर्थन में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा पकौड़े खरीदने पहुंचे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए 200 रुपये के पकौड़े खरीदे। अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार देने में नाकाम सिद्ध होकर केवल बातें बना रही है। गो-गीता, सरस्वती, गंगा, राम मंदिर आदि विषयों में उलझाकर सरकार ने जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटकाया है। युवा अब भाजपा की असली नीयत जान चुके हैं। वर्तमान में पढ़ा-लिखा युवा रोजगार की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहा है। देश के मुखिया नरेंद्र मोदी पकौड़े बनाने के कार्य को युवाओं के लिए रोजगार बता रहे हैं। यह धिक्कारने लायक है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, महिला राष्ट्रीय संयोजिका मंजु जाखड़, जिला चेयरमैन विशाल मुकीमपुरा, प्रदेश संयुक्त सचिव सारथ तिवारी, राजन कतलारी, पवन, अमित वत्स, सिंपल बांगर, सुदेश मोरवाल, गुरमीत हुंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवाओं को पता चल गया कि कितना है फायदा : खैरा
इनसो वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसविंद्र खैरा ने कहा कि युवाओं को नौकरी नहीं दी जा रही, लेकिन कार्यक्रमों के नाम पर ग्रांट बांटी जा रही है। पूछा कि युवाओं ने शिक्षा क्या पकौड़े तलने के लिए ली थी। मां-बाप ने खून-पसीने की कमाई से अपने बच्चों को ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी क्या पकौड़े बिकवाने के लिए दिलाई थी। लगभग 50 पढ़े-लिखे युवाओं ने दो हजार रुपये का बेसन, तेल, गोभी, आलू, प्याज, मिर्च-मसाला आदि खरीदकर दुकान सजाई और सुबह 9 बजे से 3 बजे तक कुल 930 रुपए की कमाई की। उन्होंने कहा कि अगर पढ़े-लिखे युवा 2000 रुपए खर्च कर 930 रुपए कमाते हैं तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पकौड़ा रोजगार में कितना फायदा है। भाजपा राज में युवाओं का भविष्य सचमुच अंधकार में है। इनेलो ने युवाओं को नौकरी देने के मामले में बाजी मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed