{"_id":"59fe07ce4f1c1b78548baee5","slug":"181509820366-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा के साथ निकली ब्रह्मारथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा के साथ निकली ब्रह्मारथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा के साथ निकली ब्रह्मारथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
धर्मनगरी में शनिवार को ब्रह्माजी रथयात्रा शहर के मुख्यमार्गों से गुजरी तो श्रद्धालु नतमस्तक हो गए। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ। स्वागत के लिए नगर में तोरण द्वार लगाये गये थे। कई भक्तों ने रास्ते में प्रसाद और जलपान के लिए स्टाल भी लगाए। यह अमीन रोड स्थित ब्रह्मामंदिर से रवाना हुई और नगर के मुख्यमार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंची। इस यात्रा का आयोजन पिछले एक दशक से जय ओंकार आश्रम कर रहा है।
श्री ब्रह्मा मंदिर और जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी शक्ति देव महाराज कुरड़ी वाले, स्वामी संतोष ओंकार और स्वामी संदीप ओंकार भी यात्रा में संघ के सदस्यों और श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए। रथ यात्रा का शुभारंभ से पहले आश्रम में ओंकार महायज्ञ हुआ। इसमें पूर्णाहुति स्वामी शक्ति देव ने डाली। भगवान श्रीब्रह्मा रथ यात्रा के शुभ अवसर पर राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज, विधायक सुभाष सुधा ने गणेश पूजन किया। शोभायात्रा में 1008 सौभाग्यवती बहनों ने अपने शीश पर मंगल कलश धारण कर ब्रह्मा रथ की अगुवाई की। शोभायात्रा में देवी-देवताओं की सुंदर झांकियां दर्शनीय रहीं। इसमें गोमाता की झांकी विशेष आकर्षण वाली थी।
स्वामी शक्ति देव ने कहा कि भगवान ब्रह्मा सृष्टि के रचयिता और देवों में प्रथम पूजनीय हैं। भगवान श्रीब्रह्मा रथ यात्रा में शामिल होकर जो दीपदान और वाद्य यंत्र से उद्घोष करता है, श्री ब्रह्मा रथ को खींचता है और दर्शन करता है, वह अपनी करोड़ों पीढ़ियों का उद्धार करता है। अकाल कष्ट से मुक्ति पाता है। कार्तिक पूर्णिमा को भगवान ब्रह्मा की पूजा का विशेष महत्व है। भगवान की यात्रा में विशाल भंडारा, कन्या पूजन कर आयोजित किया गया। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इसमें मां संतोषी, भगवान शिव, भगवान श्रीकृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद चेयरमैन गुलदयाल सुनहेड़ी, ब्लॉक समिति के चेयरमैन देवी दयाल शर्मा, आईजी जेल हरीष रंगा, पूर्व मंत्री एमएल रंगा, पवन शर्मा, भाजपा के जिला महामंत्री रविंद्र सांगवान आदि उपस्थित रहे।