{"_id":"59e107d54f1c1bcd538b7658","slug":"181507919829-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादूपुर नहर को लेकर कांग्रेस वर्करों ने जमकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादूपुर नहर को लेकर कांग्रेस वर्करों ने जमकर जताया रोष
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
दादूपुर नलवी नहर को डीनोटिफाई करने से गुस्साए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और किसानों ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय भाजपा के ताबूत में कील का काम करेगा। पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी के नेतृत्व में शुरू किया गया क्रमिक अंशन 12वें दिन में प्रवेश कर गया। इसकी शुरुआत भरत सिंह बीबीपुर ने की।
बारहवें दिन बलबीर राणा, राजा राम, सेवा दास, साधू दास, मोहित राणा, भवानी सिंह, राजकुमार, संजय राणा, महिपाल राणा, चंद्रभान, बिंद्र क्रमिक अनशन पर बैठे। शुक्रवार को इसकी कमान कठवा और सूढ़पुर के राणों के साथ किसानों ने संभाली। क्रमिक अनशन पर बैठे कांग्रेस वर्करों और किसानों ने प्रदेश डीनोटीफिकेशन वापस न लिए जाने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। भरत सिंह बीबीपुर ने कहा कि सरकार का यह निर्णय किसानों के खिलाफ है। यह नहर बंद होती है तो किसानों को बड़ा नुकसान होगा। कांग्रेस वर्करों ने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने इस निर्णय को तुरंत वापस नहीं लिया तो 51 दिन के बाद पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर राजबीर सिंह हैप्पी तूर, हरदीप राणा, रणधीर कश्यप, लखविंद्र लखा, बिट्टू हबाना, रवि शर्मा, कर्म सिंह दाऊमाजरा, मान सिंह रतनगढ़, जबर सिंह आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।