फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   भारत की माटी से युगों युगों तक आती रहेगी वीर सपूतों के बलदिन खुशबू:जैन

भारत की माटी से युगों युगों तक आती रहेगी वीर सपूतों के बलदिन खुशबू:जैन

Thu, 17 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
भारत की माटी से युगों युगों तक आती रहेगी वीर सपूतों के बलदिन खुशबू:जैन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र नई अनाज मंडी के प्रांगण में जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने तिरंगा झंडा फहराया और परेड का निरीक्षण किया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री कविता जैन, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डा. पवन सैनी, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने लघु सचिवालय के प्रांगण में शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र भेंटकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। परेड में गुरुकुल सीनियर डिवीजन की टुकड़ी प्रथम स्थान पर रही।
इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि भारत माता के वीर सपूतों ने अपने बलिदान से 15 अगस्त 1947 में आजादी की इबादत लिखने का काम किया, जिसकी खुशबू युगों-युगों तक भारत की माटी से आती रहेगी। ऐसे शूरवीरों व सरहदों पर शहीद होने वाले सैनिकों को याद करके सम्मान देना प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का प्रथम कर्तव्य बनता हैं।
विज्ञापन

कविता जैन ने परेड की सलामी लेने के उपरांत विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए पीटी शो, डंबल, लेजियम, मलखम्भ, बैंड प्रदर्शन और रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार हिंदी आंदोलन 1957 के दौरान मातृभाषा की रक्षा करने हेतु प्रताड़ित किए गए एवं जेल यातनाएं सहने वाले नागरिकों के निर्भिक संघर्ष करने पर दु:खभंजन कालोनी वासी प्रसिद्ध साहित्यकार एवं बाबू बालमुकुंद गुप्त अवार्ड से विभूषित स्वर्गीय डा. केश्वानंद ममगाईं की धर्मपत्नी सुशीला ममगाईं, गांव ठोल से हिंदी आंदोलन में भाग लेने वाले स्वर्गीय चौधरी गुरबख्श सांगवान के पौत्र जगदीप सांगवान व धोबी मोहल्ला कुरुक्षेत्र से डा. जगदीश चंद्र भाटिया को पहचान पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कविता जैन को स्मृति चिह्न भेंट किया। मंच का संचालन सेवानिवृत्त डीआईपीआरओ देवराज सिरोहीवाल व एआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शालिनी सिंह नागपाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, एडीसी पार्थ गुप्ता, एडीजे राकेश सिंह, जिप उपाध्यक्ष परमजीत कश्यप, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, नगराधीश एवं डीआरओ डा. चांदी राम चौधरी के अलावा गणमडान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------------
स्वतंत्रता सेनानियों व वीरांगनाओं को किया सम्मानित
हरियाणा की शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने स्वतंत्रता सेनानियों व वीरांगनाओं को सम्मानित किया। इनमें मान कौर, सुशीला कुमारी, धन कौर, दलीप कौर, संतोष कुमारी, लाजवंती, सुरजीत कौर, जसवीर कौर, पुष्पा देवी, हरभजन कौर, सुरजीत कौर, कुलदीप कौर, कृष्णा देवी, सतपाल कौर, दलजीत कौर, सुखविंद्र कौर, हरदीप कौर, दलजीत कौर, सत्या देवी, सिमतजीत कौर, मनजीत कौर, ममता शर्मा, बलजीत कौर, लखविन्द्र कौर, सुंदरी देवी, उषा रानी, अंटेड़ी से प्रेरणा, पिहोवा से सुरेन्द्र कौर, सुनीता देवी, आदर्श बाली, पार्वती देवी, धन्नी देवी, गुरमीत कौर, सुरक्षा देवी, हुकम सिंह, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से लाभ सिंह, दिला राम, सुरेश आदि को सम्मानित किया।
---------------------------------------
कैबिनेट मंत्री ने किन-किन को किया सम्मानित
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इनमें सुनीता कपूर, रेणू, तेजस्वी राणा, प्रशांत जिलोहा, नीतिन वर्मा, महेंद्र कुमार वर्मा, रुपिंद्र सिंह ठाकुर, दीपेंद्र सिंह, रिंकी, मेनपाल, ईएएसआई धूप सिंह, कुलदीप सिंह, डा. सुरेंद्र मेहता, राजेंद्र वर्मा (यशबाबू), प्रदीप सैनी, गुरप्रीत सिंह, जनक सिंगला, जगमाल सिंह, सीमा देवी, माघी राम, सरपंच सत्या देवी, मोहित शर्मा, सोनाली शर्मा, संयोगिता सिंह, नेहा, सौरव, विपिन सैनी, गौरव, अर्जुन, नीरज देवी, रिछपाल सिंह उर्फ प्रगट सिंह, संजीव अरोड़ा, झांसा की सरपंच मीनू मल, सिविल सर्जन डा. एसके नैन, डिप्टी सिविल सर्जन डा. आरके सहाय, दिनेश कुमार, सुरेंद्र मलिक, सुशील कुमार, जगदीप सिंह नैन, मथाना गौवंश धाम एवं अनुसंधान केंद्र के प्रधान तेजपाल, डा .प्रवीण कुमार, मुल्तान सिंह, डा. मनजीत कटारिया, जसपाल नैन, सुरजीत सिंह, विरेंद्र कुमार, परमजीत, मनजीत सिंह, सुंदर लाल, संजीव निझावन, डा. केवल कृष्ण, मोहित सैनी, मुकेश चौहान, संजीव छाबड़ा, राजेंद्र भार्गव को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
-------------------------------------------
8 टुकड़ियों ने परेड में भाग लिया
स्वतंत्रता दिवस समारोह पर पुलिस विभाग, होमगार्ड व एनसीसी कैडेट्स की 8 टुकड़ियों ने परेड में भाग लिया। इस परेड का नेतृत्व डीएसपी पिहोवा धीरज खट्टर ने किया। सभी ने शानदार परेड प्रस्तुत की। लेकिन कमेटी के सदस्यों ने सबसे अच्छी परेड का प्रदर्शन करने पर गुरुकुल सीनियर डिवीजन की टुकड़ी के अंडर आफिसर साहिल कटारिया को प्रथम पुरस्कार देकर कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने सम्मानित किया। द्वितीय पुरस्कार होमगार्ड के कमांडर एसएस मुल्तानी और तृतीय पुरस्कार हरियाणा पुलिस की टुकड़ी के एसआई दिनेश चौहान को दिया।

------------------------------------------------------
इन स्कूलों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को रंगमय बनाने के लिए विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों दी। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर की छात्राओं का राजस्थानी लोक नृत्य, सहारा कम्प्रीहेंसिव पब्लिक स्कूल का स्वच्छता गीत, महाराणा प्रताप स्कूल का भांगड़ा, गुरुनानक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं का गिद्दा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर की छात्राओं के हरियाणावी लोक नृत्य ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed