{"_id":"595a8d294f1c1b0e448b4757","slug":"181499106601-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारकंडा नदी में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारकंडा नदी में डूबने से युवक की मौत
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माइलाबाद। गांव जलवेहडा में स्थित मारकंडा नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव जलवेहडा वासी जोगिंद्र गोस्वामी अपने खेतों में काम करने के बाद मारकंडा नदी के किनारे पर हाथ पैर धोने लगा तो पैर फिसलने से वह मारकंडा नदी में जा गिरा। आसपास के किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी जय नारायण शर्मा ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और अंबाला के गांव करेला से गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों की मदद से शव को पानी से निकला। थाना प्रभारी जयनारायण शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।