फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मानसून की पहली बरसात से शहर हुआ जलमग्र

मानसून की पहली बरसात से शहर हुआ जलमग्र

Thu, 08 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
मानसून की पहली बरसात से शहर हुआ जलमग्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद।
बुधवार को तड़के हुई बारिश से जहां शहर जलमग्न हो गया वहीं नपा के पानी के निकासी के दावों की पोल खोल दी। गलियों व बाजारों में बरसाती पानी जमा हो गया और शहर से बाहर जाने के सभी रास्ते बंद हो गए। भारी बारिश के कारण शाहाबाद-लाडवा रोड, जगदीश मार्ग, माजरी मोहल्ला, सब्जी मंडी क्षेत्र, गुरुद्वारा रोड, रेलवे रोड, लाडवा रोड अंडर पास पूरी तरह जलमग्र थे। खड़े पानी में अनेक स्थानों पर दुपहिया वाहन बंद हो गए और चालक वाहनों को घसीटते हुए देखे गए। शाहाबाद लाडवा रोड पर अंडरपास के नजदीक भारी मात्रा में पानी जमा हो जाने से वाहन रेंगकर निकले जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। बाद दोपहर तक भी यही स्थिति बनी हुई थी। निकासी के सही उपाय न होने के कारण थोड़ी सी वर्षा होने पर ही नगर में अनेक स्थानों पर जल भराव हो जाता है। जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक ओर जहां नगरपालिका द्वारा मानसून से पहले नगर के सभी नाले साफ करने के दावे किए गए थे वहीं निकासी को सूचारू बनाने का भी वायदा किया था। मंडी में बिक्री के लिए आया सूरजमुखी की फसल तेज बारिश में बह गई। इसी प्रकार बाजारों में दुकानों के आगे लगे बोर्ड धाराशायी हो गए तथा तिरपालें फट गई। तेज बारिश के कारण सूरजमुखी बह गई ओर किसान लाचार खड़े रहे। दूसरी ओर यह बरसात गन्ने व धान की फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed