फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   18 thousand students will recite Gita together in theme park, Kurukshetra

थीम पार्क में 18 हजार विद्यार्थी एक साथ करेंगे गीता पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
18 thousand students will recite Gita together in theme park, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति और लोक कलाओं की धूम कोरोना काल के बाद फिर से ब्रह्मसरोवर तट पर दिखाई देने लगी है। इसी कड़ी में चार दिसंबर को थीम पार्क में 18 हजार विद्यार्थी वैश्विक गीता पाठ करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का विधिवत रूप से आगाज 29 नवंबर को करीब 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में पवित्र ग्रंथ गीता के पूजन, ब्रह्मसरोवर के जल से आचमन के साथ करेंगे। चार दिसंबर को थीम पार्क में 18 हजार स्कूली बच्चे वैश्विक गीता पाठ करेंगे। यह आयोजन पिछले दो साल कारोनाकाल के चलते नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

इस बार इसको लेकर स्कूली बच्चों से लेकर पर्यटकों में भी उत्साह बना हुआ है। 28 नवंबर से चार दिसंबर दोपहर एक से चार बजे व सायं चार से छह बजे तक मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में सम्राट शंकर जादूगर द्वारा जादू कला का प्रदर्शन, 29 नवंबर से छह दिसंबर पर सायं 5.30 बजे सन्निहित सरोवर पर आरती, पुरुषोत्तमपुरा बाग में धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक तथा सामाजिक संस्थाओं की प्रदर्शनियां, गीता पुस्तक मेला एवं रंगोली प्रतियोगिता, 29 नवंबर को सभी जिलों के विद्यार्थियों के लिए गीता श्लोकाच्चारण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं, चार दिसंबर को 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के 164 तीर्थों पर दीपोत्सव आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन 29 नवंबर से चार दिसंबर तक होगा। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों में 29 नवंबर को सुबह 9 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर गीता यज्ञ एवं गीता पूजन, सुबह 11 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर हरियाणा एवं भागीदार प्रदेश मध्य प्रदेश पवेलियन का शुभारंभ, दोपहर 12 बजे श्रीमद्भगवद्गीता सदन केयू में अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का उद्घाटन, दोपहर दो बजे गीता स्थली ज्योतिसर में श्रीमद्भागवत गीता का संपूर्ण पाठ, सायं 4:30 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर भजन संध्या व महाआरती, सायं छह बजे मुख्य पंडाल मेला क्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर सांस्कृतिक संध्या आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन होगा।
इसी प्रकार 30 नवंबर को सुबह 10 बजे ज्योतिसर में श्रीमद्भागवत गीता का संपूर्ण पाठ, 10 बजे ही सीनेट हॉल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी, 11 बजे पुरुषोतमपुरा बाग ब्रहमसरोवर पर हरियाणा एवं मध्यप्रदेश पैवेलियनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन होगा। एक दिसंबर को सुबह 10 बजे पवित्र ग्रंथ गीता जन्मस्थली-ज्योतिसर में श्रीमद्भागवत गीता का संपूर्ण पाठ, सुबह 11 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर हरियाणा एवं मध्यप्रदेश पैवेलियनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर 12 बजे ही सीनेट हॉल केयू में अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का समापन सत्र, दोपहर दो बजे ज्योतिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर दो बजे सीनेट हॉल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गीता संगोष्ठी का समापन सत्र का आयोजन, 2 दिसंबर को सुबह 10 बजे गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में श्रीमद्भागवत गीता का संपूर्ण पाठ, सुबह 11 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग पर हरियाणा एवं मध्यप्रदेश पैवेलियनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर दो बजे पुरुषोतमपुरा बाग ब्रहमसरोवर पर 48 कोस सम्मेलन होगा।

तीन दिसंबर को सुबह 10 बजे ज्योतिसर में श्रीमद्भागवत गीता का संपूर्ण पाठ, सुबह 10 बजे ही श्रीकृष्ण संग्रहालय में गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह, 11 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग पर हरियाणा एवं मध्यप्रदेश पैवेलियनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम। चार दिसंबर को सुबह 10 बजे गीता जज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर गीदा पाठ एवं गीता यज्ञ, 11 बजे ब्रह्मसरोवर पर हरियाणा एवं मध्यप्रदेश पैवेलियनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर 12 बजे थीम पार्क कुरुक्षेत्र में गीता का वैश्विक पाठ, दोपहर दो बजे कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय के सामने से गीता शोभा यात्रा, सायं 6.30 बजे मुख्य पांडाल मेला क्षेत्र ब्रहमसरोवर पर सांस्कृतिक संध्या आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed