फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   18 lakh rupees were also cheated from a young man on the pretext of sending him to Canada

Kurukshetra News: कनाडा भेजने का झांसा देकर युवक से 18 लाख भी ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
18 lakh rupees were also cheated from a young man on the pretext of sending him to Canada
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन

एक युवक को कनाडा भेजने का झांसा देकर 18 लाख से अधिक की रकम ठग लिए जाने का मामला सामने आया है। युवक को कनाडा की बजाए दुबई भेज दिया, जहां से वह बैरंग लौट आया तो बाद में आरोपियों ने दी रकम देने से भी इंकार कर दिया। अब मुख्य आरोपी खुद ही विदेश रवाना हो गए, जिसके बाद पीड़ित विधवा महिला न्याय के लिए भटक रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कलसौरा, जिला करनाल की रहने वाली महेंद्र कौर ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह हाल में कुरुक्षेत्र में ही रह रही है। उसका इकलौता बेटा रणदीप सिंह विदेश जाने का इच्छुक था, जिसके चलते वह आरोपियों के सेक्टर स्थित कार्यालय पहुंची तो प्रमप्रीत सिंह, सिमरजीतकौर, सुमित खुराना व अन्य लोगों ने भरोसा दिया कि अब तक कई लोगों को विदेश भेजकर वहां नौकरी भी दिला चुके हैं। वे उसके बेटे को भी कनाडा भेज देंगे। वहां पर वह अच्छा पैसा कमाएगा, लेकिन इसके लिए उन्हें 18 लाख 57 हजार रुपये देने होंगे। वह पहले उसके बेटे को अन्य देशों में घुमाएंगे और उसके बाद कनाडा भेज देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने भरोसा कर आरोपियों के बैंक खाते में 10 लाख 40 हजार 480 रुपये जमा करवा दिए और कुछ दिन बाद दो लाख 50 हजार का चैक भी दे दिया तो बाकी रकम भी नकद जमा करवा दी। इसके बाद छह अगस्त 2022 को उसके बेटे को दुबई भेज दिया और वह चार दिन बाद ही वहां से वापस आ गया। इसके बाद वे उनके कार्यालय गए और कनाडा का वीजा लगवाने की मांग की, लेकिन बार-बार चक्कर काटने के बाद उन्हें भरोसा दिया जाता रहा, लेकिन भी वीजा नहीं दिया गया। इसके बाद पता चला कि आरोपी अमृतपाल व सविंद्र विदेश चले गए हैं। उनसे संपर्क किया गया तो दी गई रकम लौटाने से भी इंकार कर दिया गया और धमकी दी जाने लगी। उधर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed