{"_id":"698cdf967fe391a6a804fb25","slug":"1795-students-appeared-for-the-super-100-level-1-exam-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-149962-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 1795 विद्यार्थियों ने दी सुपर 100 लेवल-1 की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 1795 विद्यार्थियों ने दी सुपर 100 लेवल-1 की परीक्षा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रीतू।
कुरुक्षेत्र। सुपर 100 की लेवल-1 की परीक्षा बुधवार को आयोजित की गई। इसमें 2568 विद्यार्थियों में से 1795 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक आयोजित की गई।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ व कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र परीक्षा केंद्र में 438, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबैन में 157, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा में 230, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा में 245, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद में 480 और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा केंद्र में 245 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी शेखर अत्री, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक, प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद और राजकीय विद्यालय बनी के प्राचार्य राजेश सैनी की ओर से किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा में 50 प्रश्न वस्तुनिष्ठ पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न चार विकल्पों पर आधारित रहा। 200 अंक की परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग रही। डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि लेवल-1 के चयनित विद्यार्थियों को बारना स्थित हरियाणा सुपर 100 केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएग। इसके बाद लेवल-2 परीक्षा आयोजित होगी। लेवल-2 में चयनित विद्यार्थियों को दो वर्षों के लिए केंद्र में आवास, भोजन और अन्य सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
पेपर में कुछ सवाल थे कठिन
छात्र मनदीप ने बताया कि पेपर का स्तर ठीक-ठाक लगा। कुछ प्रश्न आसान थे जिनसे आत्मविश्वास बढ़ा। कुछ सवाल ऐसे थे जिनमें सोचने में समय लगा और थोड़ा कठिन भी लगा। कुल मिलाकर पेपर संतुलित था। परीक्षा के लिए जिसने नियमित पढ़ाई की होगी, उसके लिए यह परीक्षा अच्छी रही होगी और चयन की पूरी उम्मीद है।
पाठ्यक्रम से थे कई प्रश्न
छात्रा रीतू ने बताया कि मेरा परीक्षा का अनुभव अच्छा रहा। कई प्रश्न सीधे पाठ्यक्रम से थे और सरल थे लेकिन कुछ प्रश्न थोड़े मुश्किल भी थे। इनमें कॉन्सेप्ट साफ होना जरूरी था। समय प्रबंधन जरूरी लगा। पेपर आसान था और प्रश्न सोच-समझकर करने वाले थे। उन्होंने बताया कि उन्हें विश्वास है कि उनका चयन होगा।