{"_id":"6410d495a4828660360635c4","slug":"1731-lakh-cheated-in-the-name-of-sending-study-visa-to-canada-two-named-kurukshetra-news-c-18-1-59727-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 17.31 लाख, दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 17.31 लाख, दो नामजद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने की आड़ में 17.31 लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में गांव मथाना के नविंद्र पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने बेटे के अच्छे भविष्य के लिए उसे विदेश में पढ़ने के लिए भेजना चाहता था। उसका पड़ोसी रामपाल के घर आना जाना था। उसके पड़ोसी के बेटे कमल व ललित को आरोपी गुरलाल ने विदेश भेजा था। उसके पड़ोसी ने उसे आरोपी से मिलाया था। आरोपी गुरलाल ने उसके बेटे को स्टडी वीजा लगवा कर कनाडा भेजने के लिए 28 लाख रुपये की मांग की थी। वह उनकी बातों में फंस गया और उसे एडवांस में पांच लाख रुपये के साथ बेटे हर्ष शर्मा का पासपोर्ट, सर्टीफिकेट व अन्य दस्तावेज दिए। आरोपी ने अलग-अलग तिथियों में उससे 17 लाख 31 हजार 534 रुपये लिए थे।
27 जनवरी 2022 को आरोपी ने बताया कि उसके बेटे ने चेन्नई के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ ली। उसके एक महीने बाद तक उसके बेटे का कोई अता पता नहीं था। 18 फरवरी 2022 को उसके बेटे का फोन आया और उसने बताया कि वह नैरोबी (केन्या) में है, उसे रहने, खाने, पीने में दिक्कत आ रही है। आरोपी के पास पैसे जमा कराओ तभी वे उसे वहां रुकने देंगे। 25 मई 2022 को उसका बेटा अपने घर गांव मथाना वापस आ गया। उसने बताया कि वहां पर धोखाधड़ी के धंधे चल रहे हैं। उसने आरोपियों से अपने 17 लाख 31 हजार 734 रुपये कई बार वापस मांगे, इस बारे में पंचायतें भी हुई, मगर आरोपियों ने पैसे वापस नहीं किए। पुलिस ने शिकायत पर गुरलाल व ट्विंकल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।