फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   172 corona infected including SDM and three doctors

एसडीएम और तीन चिकित्सकों समेत 172 कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
172 corona infected including SDM and three doctors
कुरुक्षेत्र। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को थानेसर एसडीएम, सेक्टर-चार स्थित पॉली क्लीनिक की 47 वर्षीय महिला डेंटल सर्जन, पीएचसी किरमिच और एलएनजेपी अस्पताल के दो चिकित्सा अधिकारियों समेत 172 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमितों में युवा एवं खेल राज्यमंत्री का 42 वर्षीय पीए, चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय का 43 वर्षीय क्लर्क, सीएचसी लाडवा की 33 वर्षीय और 38 वर्षीय स्टाफ नर्सें, सीएचसी मथाना का 40 वर्षीय सूचना सहायक, 41 वर्षीय स्टेनो, एलएनजेपी अस्पताल के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक और जिला अस्पताल कैथल में सेवारत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमितों में विदेश से लौटे पांच यात्री भी शामिल हैं।
विज्ञापन

तेजी से बढ़ते कोविड-19 के प्रकोप के बाद जिले में एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 654 तक पहुंच गया है। इनमें से 607 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और 47 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्वस्थ होने पर शनिवार को 55 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया। जिले में अब तक 23 हजार 223 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 22 हजार 211 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 358 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि अब तक लिए गए छह लाख 44 हजार आठ सैंपलों में से छह लाख 18 हजार 617 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शनिवार को आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 965 सैंपलों की रिपोर्ट में 172 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed