{"_id":"5b562ef14f1c1b49748b6918","slug":"171532374769-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े नौ र्कोड़ की डेढ किमी लंबी माडल रोड पर विकास पहले मानसून में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े नौ र्कोड़ की डेढ किमी लंबी माडल रोड पर विकास पहले मानसून में डूबा
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर-1 से 3 और 37 से 40
साढ़े नौ करोड़ की डेढ़ किमी. लंबी मॉडल रोड पर विकास पहले मॉनसून में डूबा
- दर्जनों दुुकानों में घुसा पानी, भवनों में आई सीलन, सामान हुआ खराब
- जून माह में होना था पूरा काम पर अभी तक नहीं लगे 400 पौधे, लाइटें और फव्वारे
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। साढ़े नौ करोड़ से जून में तैयार हुई डेढ़ किलोमीटर लंबी मॉडल रोड पर हल्की बारिश में ही जलभराव हो गया है। रोड के साथ लगती दुकानों में दो-दो फुट पानी घुस आया है। दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है, तो इमारतों में सीलन आने लगी है। दुकानदार और विपक्षी दल विकास कार्य की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं।
मई 2015 में सीएम ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। इसके तहत भगवान परशुराम चौक से गुरुद्वारा छठी पातशाही तक करीब डेढ़ किलोमीटर के रेलवे रोड को सिक्स लेन किया जाना था। प्रोजेक्ट साढ़े नौ करोड़ रुपये के अनुदान से जून 2018 तक पूरा होना था, लेकिन कई जगह पर अभी भी यह काम अधूरा पड़ा है।
पहले होता था ट्रैफिक जाम, अब बारिश मे हो चुका है नाला जाम
करीब डेढ़ किलमीटर की इस सड़क पर कुछेक जगहों पर जाम के हालात रहते थे, िजससे लोगों को निजात मिल चुकी है, लेकिन अब इस नई नवेली साढ़े नौ करोड़ी सड़क पर नाला जाम होने से जलभराव के हालात झेलने पड़ रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे है, इतना पैसा खर्च करने के बाद भी ऐसी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शहर के मॉडल रोड पर अभी अधूरे पड़े हैं ये काम
- करीब एक किलोमीटर तक रेलवे रोड के डिवाइडर 400 पौधे लगाने का काम अभी अधर में
- रेलवे रोड पर फैंसी लाइटिंग और 4 फव्वारों को लगाने का काम अभी तक शुरु भी नहीं हुआ है
- सिक्सलेन प्रोजेक्ट के दौरान रेलवे रोड के 90 पुराने हरेभरे वृक्ष काटे गए थे,इनकी जगह
सड़क की सुंदरता के लिए फाइकस, बोटल पॉम, बेंजायमा और अन्य किस्मों के पौधे लगाने हैं
-बागवानी विभाग को यह पेड़ 15 जुलाई तक लगाने थे,लेकिन आज तक यह काम शुरु तक नहीं हुआ
बरसाती पानी की भेंट चढ़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान: प्रदीप कुमार
दुकानदार प्रदीप कुमार ने बताया कि रेलवे रोड की पानी की निकासी व्यवस्थित ढंग से नहीं है। बरसाती सीजन में दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रविवार सुबह हुई बारिश का सारा पानी दुकान में भर गया। दुकान में रखा इन्वर्टर सहित हजारों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान बरसाती पानी की भेंट चढ़ गया।
नाले की नहीं हुई सफाई: गुरप्रीत सिंह
दुकानदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रेलवे रोड की दोनों ओर बनाया गया नाला बिना सफाई चालू कर दिया। इसकी वजह से अब बरसाती पानी सड़क व दुकानों में घुसने लगा है। नाले के निर्माण कार्य के दौरान शटरिंग का सामान नाले में ही छोड़ दिया, जिसकी वजह से बरसाती पानी की निकासी व्यवस्थित तरीके से नहीं होती।
सड़क निर्माण के लिए पैसा आया मगर उपयोग नहीं हुआ: राजेंद्र भार्गव
इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के मालिक राजेंद्र भार्गव ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान धांधली हुई है। बरसाती पानी की निकासी के लिए सड़क की दोनों ओर बनाया गया नाले का का लेवल भी ठीक नहीं है। बारिश के दौरान सारा पानी दुकानों मेें घुस जाता है।
दुकानदार बोले कई बार अवगत कराया विधायक और अधिकारियों को
दुकानदार रामू, हंसराज खुराना, राकेश सिंगला, प्रेम शर्मा व राम गोपाल बंसल ने बताया कि कृष्णा धाम के नजदीक लगती दर्जनों दुकानें बारिश के पानी की भेंट चढ़ जाती है। इस समस्या से विधायक और संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है।
सीबीआई जांच करे तो निकलेगा कॉमन वेल्थ जैसा घोटाला
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने थानेसर शहर में विकास के नाम पर पैसे की बर्बादी का आरोप लगाते हुए कहा कि कृष्णा सर्किट व अन्य विकास कार्यो के अलावा नप द्वारा कराए जा रहे सभी कार्यों की सीबीआई जांच कराई जाए तो यहां कॉमनवेल्थ जैसा घोटाला उजागर होगा।