{"_id":"5af1f27f4f1c1b5f098b8c22","slug":"171525805695-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बूंदाबांदी हुई तो तेज हवाएं भी चली, मौसम रहा खुशनुमा 20-29-11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बूंदाबांदी हुई तो तेज हवाएं भी चली, मौसम रहा खुशनुमा 20-29-11
Updated Wed, 09 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। दो दिन के लिए तेज तूफान व बारिश के अलर्ट के बीच मंगलवार को मौसम दिन भर करवट लेता रहा। कभी धूप खिली तो कभी आसमान में काले बादल छाये रहे। अल सुबह व इसके बाद देर सांय कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई तो इस्माईलाबाद में हल्की ओलावृष्टि भी हुई, जिसके साथ ही तेज हवाएं भी चली। हालांकि लोगों में तेज तूफान व बारिश का भय बना रहा, लेकिन हल्की बूंदाबांदी व तेज हवाएं ही चलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम सुबह व सांय के समय खुशनुमा बना रहा तो दिन में गर्मी ने भी अपना असर दिखाया। तेज तूफान व बारिश होने की संभावना के चलते जहां लोग अपने स्तर पर बेहद सतर्क दिखाई दिए तो वहीं पूरा दिन इसी को लेकर चर्चाएं भी की जाती रही। जिला प्रशासन दूसरे दिन भी अलर्ट मोड पर रहा और सभी अधिकारी व संबंधित कर्मचारी जिला मुख्यालय पर दिन भर जमे रहे। बता दें कि प्रदेश सरकार ने तेज तूफान व बारिश की आशंका के चलते ही सभी स्कूलों में सोमवार व मंगलवार को अवकाश रखा तो वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी लोगों को ऐसे हालात में पहले से ही सावधानी बरते जाने का आह्वान किया गया।
इस्माईलाबाद में हल्की बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि
इस्माईलाबाद। कस्बे व क्षेत्र में मंगलवार शाम को बरसात के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई। इस बरसात से जहां मौसम सुहाना हो गया। वहीं अनाजमंडी में पड़े गेहूं के लाखों कट्टे भीग गए। मंगलवार सायं को ठंडी हवाओं के साथ बरसात से मौसम खुशगवार हो गया। वहीं कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि ओलावृष्टि ज्यादा न होने से किसी भी प्रकार के नुकसान होने का समाचार नहीं है। सुबह से दोपहर बाद तक कस्बे व क्षेत्र में तेज धूप निकली हुई थी। अचानक शाम को घनघोर घटाएं छा गई। एक बार तो लोगों को भय हुआ कि तेज तूफान व बारिश की चेतावनी दी गई थी, वह आ गया है लेकिन बरसात के साथ थोड़ा ओलावृष्टि होने के बाद आसमान में बादल छाए रहे।