फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अपने अधिकार पाने के लिए ठोकर खाने को मजबूर हैं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी : चीमा

अपने अधिकार पाने के लिए ठोकर खाने को मजबूर हैं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी : चीमा

Wed, 22 Nov 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अपने अधिकार पाने के लिए ठोकर खाने को मजबूर हैं अंतरराष्ट्रीय  खिलाड़ी : चीमा
अपने अधिकार पाने के लिए ठोकर खाने को मजबूर हैं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी : चीमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरप्रीत चीमा ने भाजपा की खेल नीति की आलोचना करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की खेल नीति को वर्तमान सरकार में खिलाड़ियों के लिए आदर्श माना है। हरप्रीत चीमा पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश सरकार की खेल नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा राज में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी अपने अधिकारों के लिए दर-दर की ठोकर खाने पर मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा की गई घोषणाएं भी खिलाड़ियों केे हित में पूरी नहीं की गई और खेल नीति भी केवल जुमलेबाजी साबित हुई। प्रदेश के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आज तक नौकरी से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप डमी चेक दिए थे। उनके बदले आज तक असल चेक प्रदान नहीं किए गए हैं। इससे खिलाड़ियों में रोष है। चीमा ने कहा कि चाहे खेल हो या विकास, सभी मामलों में भाजपा सरकार झूठी साबित हो रही है। उन्होंने ओलंपिक विजेता साक्षी मलिक और उनके कोचों के लिए की गई घोषणाओं को बिना विलंब पूरा करने की मांग की। साथ ही कहा कि हॉकी टीम की स्टार गोलकीपर सविता पूनिया, रानी रामपाल, मोनिका, नेहा गोयल, नवजोत, नवदीप सोनिका को भी सरकारी नौकरी जल्द दी जाए। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रिंस घिसरपड़ी, राजन बोडला, कनशिक गुर्जर, प्रदीप बकाली, सुमित टाटका, अकुंश गुर्जर, पकंज बरोट, सचिन गुर्जर, शेर सिंह, गुरविंद्र सिंह आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed