{"_id":"5989fe794f1c1b9c0e8b460c","slug":"171502215801-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त को भाकियो के जेल भरो आंदोलन को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त को भाकियो के जेल भरो आंदोलन को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकन्ना
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र
अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन ने 9 अगस्त को जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया है। भाकियू के इस आह्वान पर जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अपने स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अलग-अलग जगहों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए हैं।
वे मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने तहसीलदार और नायब तहसीलदार मुख्यालयों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश देते हुए कहा कि जेल प्रशासन गिरफ्तारी के बाद किसानों को रखने की व्यवस्था बनाएंगे, ट्रैफिक पुलिस यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए रुट प्लान तैयार करेगी, जीएम रोडवेज बसों की व्यवस्था करेंगे, जिला सिविल सर्जन एंबुलेंस, नगर परिषद फायर बिग्रेड, जिला वन अधिकारी पेड़ों पर निगरानी रखेंगे, रेलवे पुलिस रेलवे ट्रैक पर पूरा फोकस रखेंगे, सिंचाई विभाग नहरों पर निगरानी रखेंगे और पुलिस प्रशासन भी निर्धारित स्थलों पर ड्यूटी देगा और नाकाबंदी करने की व्यवस्था करेगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से अपनी गिरफ्तारी देंगे, इसलिए इसकी व्यवस्था कर दी गई हैं। लेकिन किसी भी व्यक्ति को आंदोलन के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मौके पर एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, एसडीएम सतबीर कुंडू, एसडीएम पूजा चांवरिया, डीएसपी मुख्यालय राज सिंह, डीआरओ चांदी राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।