{"_id":"595d35164f1c1b87098b4677","slug":"171499280662-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजमुखी फसल खरीद के लिए थानेसर का आगामी शैडयूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजमुखी फसल खरीद के लिए थानेसर का आगामी शैडयूल जारी
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हैफेड ने प्रशासन के आदेशानुसार सूरजमुखी फसल की खरीद के लिए गांव अनुसार फसल खरीदने का शेड्यूल जारी किया हैं। इस शेड्यूल के अनुसार 5 से 8 जुलाई तक थानेसर खंड के 9 गांवों के किसानों की फसल को खरीदा जाएगा। सरकार ने सूरजमुखी फसल का न्यूनतम मूल्य 3950 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर सिंह ने बताया कि शेड्यूल के अनुसार 6 जुलाई को हैफेड एजेंसी द्वारा थानेसर खंड के गांव कौलापुर, चिब्बा, बीड़ सोंटी, 7 जुलाई को बीड़ खैरी, सोंटी, खानपुर कोलियां व 8 जुलाई को सिरसला, ईशरगढ़ के किसानों की फसल को खरीदा जाएगा। प्रशासन ने सभी किसानों से अपील की है कि शेडयूल के अनुसार ही लाडवा अनाज मंडी में अपनी फसल को लेकर आएं। इसके अलावा किसान को अपने साथ पटवारी या तहसीलदार से गिरदावरी की खाता-खतौनी की सत्यापित प्रति, बैंक खाता नंबर, बैंक का आईएफएसी कोड नंबर की प्रति और आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड या वोटर कार्ड में से कोई एक पहचान पत्र की प्रति भी लानी होगी।