फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   17 teachers got promotion under CAS in the Executive Council

Kurukshetra News: कार्यकारिणी परिषद में सीएएस के तहत 17 शिक्षकों को मिली पदोन्नति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
17 teachers got promotion under CAS in the Executive Council
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की 286वीं बैठक कमेटी रूम में मंगलवार को हुई, जिसमें 30 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। कार्यकारिणी परिषद में सीएएस के तहत 17 शिक्षकों को पदोन्नति प्रदान करने करने की मंजूरी प्रदान की गई।
विज्ञापन



लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कार्यकारिणी परिषद की बैठक में सीएएस के तहत केमिस्ट्री विभाग की प्रोफेसर रंजना अग्रवाल को सीनियर प्रोफेसर पद पर पदोन्नत करने की मंजूरी प्रदान की गई। वहीं सीएएस के तहत आईआईएचएस के फिजिक्स विभाग के डॉ. आनंद कुमार को प्रोफेसर पद पर पदोन्नति की मंजूरी दी गई। इसके साथ ही सीएएस के तहत सीडीओई से डॉ. कुशविंद्र कौर को एसोसिएट प्रोफेसर, आईआईएचएस जूलॉजी से डॉ. सरिता राणा, पर्यावरण अध्ययन संस्थान से डॉ. संदीप गुप्ता व डॉ. हरदीप राय शर्मा, कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग से डॉ. रमेश कुमार, डॉ. संजय त्यागी व डॉ. मोनिका को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति की मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में सीएएस के अन्तर्गत सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत यूआईईटी की डॉ. अमिता मित्तल, डॉ. सोना रानी, डॉ. संजीव धवन, डॉ. चंद्र दिवाकर, डॉ. मोनीश गुप्ता, डॉ. सुनीता खटक व डॉ. राजेश कुमार तथा फार्मेसी संस्थान से डॉ. कमल को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति की अनुशंसा की गई। इसके साथ ही आईआईएचएस के शिक्षकों की सीएएस के तहत प्रोफेसर पद के लिए पदोन्नति जो 2019 से थी अब वह 2016 से मान्य करने पर चर्चा की गई। बैठक में पंजाबी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. परमजीत कौर को एक वर्ष की अवधि के लिए असाधारण अवकाश (बिना वेतन के) की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

इसी के साथ डॉ. कौरव मेहला को दंत शल्य चिकित्सक के रूप में छह महीने की अतिरिक्त अवधि के लिए नियुक्ति विस्तार की अनुमति दी गई। दो वरिष्ठतम सहायक कुलसचिव राजबाला और कंचनबाला को उप रजिस्ट्रार (बजटीय) के पद पर सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान के साथ तथा दो उप-अधीक्षक हरि सिंह और ममता रानी को अधीक्षक (बजटीय) के पद पर पदोन्नति के लिए अनुमति प्रदान की गई। सहायकों (स्व-वित्तपोषित योजना के अंतर्गत) के पदों के लिए नई कर्मचारी अनुपात योजना के कार्यान्वयन के संबंध में समिति की सिफारिशें की गई। बैठक में प्रधान माली और प्रधान सफाई कर्मचारी के पदोन्नति पदों के लिए समिति ने सिफारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. वीएन अत्री, अर्थशास्त्र विभाग से सेवानिवृत्त प्रोफेसर की अंतरराष्ट्रीय इंडो-पैसिफिक अध्ययन केंद्र (आईसीआईपीएस) के निदेशक के रूप में पुनर्नियुक्ति की आगामी छह माह के विस्तार की अनुमति प्रदान की गई। इसके साथ ही यूजीसी के निर्देशानुसार वर्ग सी के अंतर्गत प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस ऑन आनरेरी बेसिस के तहत डॉ. रमेश कुमार मेहता, आनरेरी प्रोफेसर, आईपीआर तथा आईसीआईपीएस के निदेशक प्रो. वीएन अत्री को पुनः नामित करने की सिफारिश की गई। आईआईएचएस के प्रो. अनिल गुप्ता को 14 जुलाई से अगले आदेश तक प्रॉक्टर के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी प्रदान की गई। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई व फैसले लिए गए। बैठक में कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल सहित विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य मौजूद रहे।


बॉक्स
स. अजीत सिंह कॉलेज को एसकेएस कॉलेज के नाम से जाना जाएगा
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि बैठक में सरकार की ओर से लिए गए निर्णय के तहत सरदार अजीत सिंह कॉलेज (अल्पसंख्यक) निकट एनआईटी किरमच, कुरुक्षेत्र कॉलेज का नाम बदलकर एसकेएस कॉलेज किरमच कुरुक्षेत्र कर दिया गया है। श्री सत्य पाल सिरोहा, एसई (सेवानिवृत्त) को छह महीने की अवधि के लिए तकनीकी सलाहकार (सिविल) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी प्रदान की गई। यूआईईटी के निदेशक को 17 मई 2025 से अगले आदेश तक इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के डीन के रूप में कार्य करने की अनुमति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed