फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   प्रधानमंत्री ने विमान से फोटो खींच ब्रह्मसरोवर पर आने के लिये किया ट्ववीट

प्रधानमंत्री ने विमान से फोटो खींच ब्रह्मसरोवर पर आने के लिये किया ट्ववीट

Wed, 13 Feb 2019 08:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने विमान से फोटो खींच ब्रह्मसरोवर पर आने के लिये किया ट्ववीट

विज्ञापन
फोटो नंबर-37,38,39
पीएम ने तीर्थ स्थली ब्रह्मसरोवर का फोटो ट्वीट कर अपने करोड़ों फॉलोवर को एक बार यहां आने का दिया न्योता
-एक दिन पूर्व स्वच्छ शक्ति सम्मेलन आने के दौरान पीएम ने कैमरे में कैद किया था ब्रह्मसरोवर का एरियल व्यू
-श्रीमद्भगवद गीता के बाद कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर की प्रधानमंत्री ने की विश्वस्तर पर ब्रांडिंग
राजेश शांडिल्य
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विमान से ब्रह्म सरोवर की फोटो लेकर उसे ट्वीट किया है। इस फोटो को ट्वीट कर उन्होंने अपने 4.5 करोड़ फॉलोअर से एक बार यहां आने की अपील की है। इस के साथ यहां के दूसरे पर्यटक स्थानों को देखने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री के इस ट्वीट के जरिये ब्रह्मसरोवर का एरियल व्यू देश-विदेश में बसे करोड़ों फॉलोअर तक पहुंच चुका है । धार्मिक ग्रंथ श्रीमद्भगवद गीता के बाद यह दूसरी प्रतिष्ठित चीज है। जिसकी ब्रांडिंग प्रधानमंत्री मोदी ने सीधे तौर पर खुद की है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर के सामने केडीबी ग्राउंड में स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। इस दौरान भी उन्होंने कुरुक्षेत्र की पवित्र धरा का गुणगान किया था। इसके साथ ही विमान से ब्रह्मसरोवर की फोटो कैमरे में कैद कर इसका विहंगम दृश्य अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये करोड़ों लोगों तक पहुंचाया। इससे पूर्व भी प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित तमाम राष्ट्राध्यक्षों को विदेश यात्रा के दौरान कर्म का संदेश देने वाले धार्मिक ग्रंथ श्रीमद्भगवद गीता को भेंट कर चुके हैं। इससे ना केवल दूसरे देशों में गीता प्रचार प्रसार हुआ ,बल्कि इसके बाद कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन की भी शुरूआत हुई। काफी ऊंचाई से खींच गई इस तस्वीर में ब्रह्मसरोवर का विहंगम नजारा दिखाई देता है। ब्रह्मसरोवर की इस फोटो को प्रधानमंत्री ने अपने ट्ववीटरसे शेयर किया है।
विज्ञापन

बाक्स
पीएम रहते इंदिरा गांधी व अटल जी पहुंचे थे ब्रह्मसरोवर
------------------------------------------------------------------------------------------------
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी भले ब्रह्मसरोवर, भद्रकाली शक्तिपीठ या गीता जन्मस्थली ज्योतिसर पर नहीं पहुंचे हों परंतु पूर्व में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वर्ष 1983 में और प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी वर्ष 2001 को यहां आ चुके हैं। पूर्व उप राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत और पूर्व उप प्रधानमंत्री एलके आडवाणी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी ब्रह्मसरोवर पर पूजा अर्चना कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
मारीशस में आज से शुरु हुआ गीता महोत्सव
--------------------------------------------------
वर्ष 2016 से भारत सरकार के सहयोग से कुरुक्षेत्र के गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की कवायद भी हरियाणा सरकार द्वारा की गई। वर्ष 2018 तक जहां तीन बार गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जा चुका है। वहीं 13 से 16 फरवरी तक पहली बार मारीशस में गीता महोत्सव मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत मारीशस सरकार, हरियाणा सरकार, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और जीयो संस्था के सहयोग मंगलवार को हो चुकी है।

बाक्स
देश के 30 प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में शामिल है ब्रह्मसरोवर
कुरुक्षेत्र में स्थित पवित्र ब्रह्मसरोवर को भारत सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण में 30 प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में शामिल किया था। तब इस स्थल का चयन स्वच्छ आइकोनिक स्थान कार्यक्रम के तहत हुआ था। बता दें इस सूची में ताजमहल, स्वर्ण मंदिर, तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्रप्रदेश, सोमनाथ मंदिर जैसे 30 प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed