फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को यादगार और भव्य बनाने में नहीं रहेगी कोई कसर: बेदी

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को यादगार और भव्य बनाने में नहीं रहेगी कोई कसर: बेदी

Mon, 10 Dec 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को यादगार और भव्य बनाने में नहीं रहेगी कोई कसर: बेदी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 को भव्य और यादगार बनाने में राज्य सरकार की तरफ से कोई कसर बाकी नहीं रहेगी। इस महोत्सव के प्रबंधों को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह से गंभीर है। राज्य सरकार का प्रयास है कि पर्यटकों और श्रद्घालुओं को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाए। अहम पहलू यह है कि गीता महोत्सव के उद्घाटन सत्र 13 दिसंबर को मॉरीशस के राष्ट्रपति प्रामाशिव्यम पिल्लै वयापरे पहुंच रहे हैं और उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह होंगे। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी रविवार को श्रीकृष्णा संग्रहालय के सभागार में महोत्सव को लेकर गठित की गई कमेटी के सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव-2018 के सफल आयोजन को लेकर राज्य सरकार पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है। इस महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर सभी अधिकारियों, समाज सेवी संस्थाओं को आपसी सहयोग और तालमेल के साथ काम करना होगा। इस महोत्सव को लेकर गठित की गई कमेटियों के सदस्यों को देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखना है। इस अवसर पर विधायक सुभाष सुधा व लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने प्रबंधों से संबंधित विचार-विमर्श किया। इस मौके पर महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित करने के लिए 4 सदस्यों की एक समिति का भी गठन किया गया है। इस बैठक में केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सौरव चौधरी, राजेश सिंगला, डा. सोमनाथ ने भी अपने विचार रखे। गीता महोत्सव के नोडल अधिकारी आईएएस अमित अग्रवाल, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, एडीसी अनिश यादव, संस्कृति विश्वविद्यालय मूंदड़ी के कुलपति डा. श्रेयांश द्विवेदी, सीईओ केडीबी संयम गर्ग, हरियाणा ग्रंथ अकेडमी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, आरएसएस के विभाग सह कार्यवाहा डा. प्रीतम सिंह, कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह, चंद्रभान गुप्ता एवं राजेश लोग मौजूद रहे।
-------------------------------------------------
फोटो नंबर - 48
-महोत्सव के दौरान चप्पे-चप्पे पर रहेगी सीसीटीवी कैमरे की नजर
- ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए की जाएगी नाकाबंदी
-3 डीएसपी संभालेंगे ट्रैफिक व्यवस्था
- होटल, पेट्रोल पंप और बैंकों के अधिकारियों को दिए सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करने के आदेश
-ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस तत्पर रहेगी और 5 क्रेनों की व्यस्था की है व्यवस्था
-ब्रहमसरोवर के चारों और कंट्रोल रुम, ट्रैफिक व्यवस्था के लिए निर्धारित टेलीफोन नंबर होंगे अंकित
-मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार आग्नैय शस्त्र रखने और लेकर घूमने की नहीं होगी इजाजत
-----------------------------------------------------------

फोटो नंबर - 57
राज्यपाल के सचिव ने लिया कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों का जायजा
राज्यपाल के सचिव एवं केडीबी सदस्य सचिव विजय दहिया ने महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिये। इसके बाद अधिकारियों ने पुरूषोत्तमपुरा बाग में 13 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उद्घाटन सत्र की तैयारियों का आंकलन किया और हरियाणा पवेलियन तथा गुजरात पवेलियन में चल रही तैयारियों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


-मुख्य कार्यक्रम
13 दिसंबर को मुख्य पंडाल में सहयोगी राज्य गुजरात का कार्यक्रम
-13 दिसंबर लगान फेम अभिनेत्री ग्रेसी सिंह एवं ग्रुप सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
-14 दिसंबर को लोक नृत्य संगीता शर्मा का कार्यक्रम व कवि सम्मेलन
-15 दिसंबर को अंबाला लोक नृत्य एवं नाटिका, अताशी मिश्रा एवं ग्रुप, गायक हेमंत ब्रिजवासी,
-16 दिसंबर को कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति
-17 दिसंबर को गायक सतिंद्र सरजात की प्रस्तुति
-18 दिसंबर को कैलाश खेर, गीता ऑन व्हील, सुभ्रा गैहलोत्रा की नृत्य नाटिका की प्रस्तुति

ब्रह्मसरोवर आरती स्थल पर ये कलाकार देंगे प्रस्तुति
10 दिसंबर को विकास रलहन, 11 दिसंबर को डॉ. मुनीश एवं ग्रुप, 12 दिसंबर को अशोक एवं तरुण, 13 दिसंबर को पदम सुमित्रा गुहा, 14 दिसंबर को योगी एंव ग्रुप, 15 दिसंबर को साईं स्वराजंलि डॉ. सत्यकाम, 16 दिसंबर को भारतेंदु अंधविद्यालय ग्रुप, 17 दिसंबर को दिलावर कौशिक, 18 दिसंबर को सुरेश शर्मा, 19 दिसंबर को विशाल एवं शुभम, 20 दिसंबर को मीनाक्षी शर्मा, 21 दिसंबर को मंजू अरोड़ा गायन, 22 दिसंबर को कृष्ण कृपा संस्था तथा 23 दिसंबर को दिनेश रहेजा कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed