फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   आखिकार डेढ़ माह बाद जागा प्रशासन, चक्रवर्ती मोहल्ले की गली का निर्माण कार्य शुरु

आखिकार डेढ़ माह बाद जागा प्रशासन, चक्रवर्ती मोहल्ले की गली का निर्माण कार्य शुरु

Tue, 10 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
आखिकार डेढ़ माह बाद जागा प्रशासन, चक्रवर्ती मोहल्ले की गली का निर्माण कार्य शुरु
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नई पाइप लाइन बिछाने के लिये उखाड़ी गई चक्रवर्ती मोहल्ले की सड़क निर्माण कार्य आखिरकार शुरु हो चुका है। मोहल्लावासियों का आरोप था कि विकास कार्यों के नाम सड़क को उखाड़े जाने के बाद इसके निर्माण कराने में थानेसर नगर परिषद ढील बरत रहा था। इसकी वजह से आवाजाही करते समय लोग चोटिल हो रहे थे। अमर उजाला के रोड शो अभियान में चार जुलाई को चक्रवर्ती मोहल्ले का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। इस दौरान वार्ड वासियों ने आरोप लगाया था कि पिछले करीब डेढ़ माह से उनकी गली उखड़ी पड़ी है। विशेषकर बारिश के दौरान लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले की उखाड़ी गई गलियों में कीचड़ व दलदल होने से वहां पैदल निकलना भी दूभर हो गया था। वार्ड वासियों ने अमर उजाला का आभार जताते हुए कहा कि चक्रवर्ती मोहल्ले की सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि नगर परिषद इस निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराएगी।

अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया : भपूेंद्र
ज्वैलर्स भूपेंद्र ने बताया कि मोहल्ले की उखाड़ी पड़ी गई गली से दुकानदारों व राहगीरों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन जब अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, तभी इस गली का निर्माण कार्य शुरु हुआ है।
विज्ञापन


थैंक्यू अमर उजाला : कुलदीप
ज्वैलर्स कुलदीप ने अमर उजाला को थैंक्यू बोलते हुए कहा कि शहर के छोटे बाजार को चक्रवर्ती मोहल्ले को जोड़ने वाली इस गली में पिछले दिनों कीचड़ व दलदल इतनी ज्यादा थी कि लोगों का पैदल निकालना भी जोख्मि भरा था, अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका हम सभी दुकानदार आभार व्यक्त करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला हमेशा उठाता है आमजन की आवाज : फूल चंद सैनी
दुकानदार फूल चंद सैनी ने बताया कि अमर उजाला हमेशा आमजन की आवाज उठाता रहा है। पाठकों को उम्मीद है कि ऐसे ही समाज के हित में अभियान जारी रखेगा।


अमर उजाला द्वारा चलाया गया अभियान सराहनीय : मारुती पाटिल
ज्वैलर्स मारुती पाटिल ने बताया कि अमर उजाला द्वारा चलाया गया रोड शो अभियान सराहनीय है। इस अभियान के जरिए शहर में उखाड़ी गई सड़कों का मुद्दा प्रमुख्ता से उठाया जा रहा है। अमर उजाला रोड शो अभियान के तहत जनता की समस्याओं से अधिकारियों को अधिकारियों अवगत कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed