{"_id":"5b1045124f1c1bf86e8b598b","slug":"161527792914-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 दिन में परीक्षा, 5 दिन में परिणाम, केयू में होगा अब ऐसे ही काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 दिन में परीक्षा, 5 दिन में परिणाम, केयू में होगा अब ऐसे ही काम
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 दिन में ली परीक्षा के पांच दिन बाद केयू ने घोषित किए 31 परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । केयू की परीक्षा शाखा ने वीरवार को मई में आयोजित परीक्षाओं के ठीक 5 दिन बाद 31 परीक्षाओं के परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय ने यह परीक्षाएं 26 दिन में ली थीं। परीक्षा के पांच दिन बाद ही परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। इसके साथ ही परीक्षा शाखा ने तय कर लिया है कि अब केयू में काम ऐसे ही होगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक ब्लॉक के कमेटी रूम में क्लिक कर 31 परीक्षाओं के परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किए। कुलपति ने जैसे ही बटन दबाया एमएससी जूलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर अपलोड हो गया। इस मौके पर संबंधित विभागों के अध्यक्षों को कुलपति ने कहा कि विभागाध्यक्षों, शिक्षकों व परीक्षा शाखा के कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से ही विश्वविद्यालय ने परीक्षा के 5 दिन बाद ही रिकॉर्ड समय में यह परीक्षा परिणाम घोषित कर सका है। उन्होंने कहा कि इस सेमेस्टर की सभी परीक्षाओं के परिणाम एक निर्धारित समय अवधि में घोषित करें, ताकि कोई लंबित परीक्षा परिणाम न रहे। न ही विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी हो।
कुलपति ने कहा कि परीक्षा तंत्र के आटोमेशन की प्रक्रिया जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है विद्यार्थियों को भी इसका फायदा मिल रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि 26 मई को विश्वविद्यालय के विभागों में परीक्षाएं समाप्त हुई थीं। परीक्षा शाखा ने 31 मई को 31 परीक्षा परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित किए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही परीक्षा शाखा कुछ और परीक्षा परिणाम घोषित करेगी। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. प्रवीण कुमार सैनी, डीन अकादमिक अफेयर प्रो. श्याम कुमार, प्रो. रजनीश शर्मा, प्रो. एसी राणा, प्रो. अरविंद मलिक, प्रो. स्मिता चौधरी, प्रो. जोगिंद्र सिंह, डॉ. नीलम, प्रो. संगीता, डॉ. मुकेंद्र कादियान, रवि थापा, नरेंद्र कुमार, रामलाल, सत्यपाल सैनी, एनएन मिश्रा, राजीव सहित विभागाध्यक्ष, शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
वीरवार को घोषित किए गए परिणाम
एमएससी जूलॉजी चौथा सेमेस्टर, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर व चौथे सेमेस्टर, एमएससी कंप्यूटर साइंस चौथा सेमेस्टर, एमए एजूकेशन द्वितीय सेमेस्टर, एमटेक एनर्जी एंड इनवायरमेंट द्वितीय सेमेस्टर, बीएफए आठवां सेमेस्टर, एमए फाइन आर्ट्स चौथा सेमेस्टर, एमएफए चौथा सेमेस्टर, एमएससी अप्लाइड जियोलॉजी चौथा सेमेस्टर, एमए हिंदी द्वितीय व चौथा सेमेस्टर, एमए इतिहास चौथा सेमेस्टर, एमफिल लाइब्रेरी इंनफॉर्मेशन साइंस, एमलिब साइंस द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी मल्टी मीडिया आठवां सेमेस्टर, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर, एमए पंजाबी द्वितीय व चौथा सेमेस्टर, बी फार्मेसी द्वितीय सेमेस्टर, एमए दर्शन शास्त्र द्वितीय व चौथा सेमेस्टर, एमए डिफेंस एंड स्ट्रेटजिक्स स्टडीज चौथा सेमेस्टर, एमए सोशोलॉजी चौथा सेमेस्टर, एमएससी स्टेटजिक्स चौथा सेमेस्टर, एमटीटीएम द्वितीय सेमेस्टर, एमफिल लोक प्रशासन, एमएससी बायो केमिस्ट्री द्वितीय सेमेस्टर, एमपीएड चौथा सेमेस्टर, एमपीएड स्पेशल एजूकेशन द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शामिल है।