{"_id":"6b07457568222d77a303d2b3","slug":"13th-technical-session-at-ku-on-december-15-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-164542-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केयू में 13वां तकनीकी सत्र 15 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केयू में 13वां तकनीकी सत्र 15 दिसंबर को
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू का कृष्णा द्वार। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 15 दिसंबर को भगवद्गीता और भारतीय संस्कृति में प्रतीकवाद विषय पर 13वां तकनीकी सत्र आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के 11वें अंतरराष्ट्रीय गीता सम्मेलन के तहत फाइन आर्ट्स विभाग की ओर से होने वाले इस सत्र में भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं में प्रतीकों के अर्थ और उनकी दार्शनिक व्याख्या पर चर्चा होगी।
14 से 16 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सम्मेलन का मुख्य विषय श्रीमद्भगवद्गीता: परंपराएं और प्रभाव-वैश्विक संस्कृतियों का समन्वय है। सम्मेलन निदेशक प्रो. एआर चौधरी के अनुसार, इसमें दो पूर्ण सत्र और 13 तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे।
फाइन आर्ट्स विभाग के निदेशक प्रो. गुरचरण सिंह ने बताया कि तकनीकी सत्र में प्रतीकों के माध्यम से भारतीय कला परंपरा में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और जीवन-दर्शन की अभिव्यक्ति पर अकादमिक विमर्श होगा। इसमें विद्वान, कला विशेषज्ञ, शिक्षाविद और शोधार्थी भाग लेंगे। इच्छुक प्रतिभागी अपने शोधपत्रों के सारांश और पूर्ण शोधपत्र 30 नवंबर तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। संवाद