{"_id":"5a0c8fd54f1c1bd8538bd545","slug":"161510772693-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप के समर्थन में आए लोग, निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप के समर्थन में आए लोग, निकाला रोष मार्च
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलदीप के समर्थन में आए लोग, निकाला रोष मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
क्षेत्र के कई गांव के लोग कुलदीप के समर्थन में आ गए हैं। बुधवार को कुलदीप के परिजनों सहित कई गांव के लोगों ने किसान विश्राम गृह में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, उन्होंने शहर से पैदल रोष मार्च निकाले हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार राजेंद्र रोहिल्ला को एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
कुलदीप के चाचा पूर्व सरपंच जरनैल सिंह ने बताया कि कुलदीप का इरादा पुलिस स्टेशन से चोरी करने का कतई नहीं था। वह जनता के सामने पुलिस प्रशासन की पोल खोलना चाहता था। यदि उसका चोरी करने का ही था तो वह खुद अपनी वीडियो क्यों बनाता और खुद प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात का खुलासा क्यों करता। उन्होंने बताया कि कुलदीप एसएचओ कार्यालय से उठाए गए सामान के साथ आत्मसर्मपण करने के लिए अनिल विज के सामने पेश हुआ था, लेकिन अनिल विज ने कुलदीप की कोई बात नहीं सुनी और उसे अंबाला पुलिस के हवाले कर दिया। पिहोवा पुलिस ने अपनी लापरवाही छिपाने के लिए कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस प्रशासन ने अपने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि कुलदीप के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लिया जाए। आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर चंद्रभान, महिंद्र बाजवा, रमेश कुमार, राजेश कुमार, संजीव कुमार, अमरजीत, गोलू, सतीश कुमार, अंग्रेज सिंह, सुरजीतो देवी, बिमला देवी, सतरो देवी, केला देवी, कृष्णा देवी, जीता राम, नरेश कुमार, गोगी सहित कई लोग मौजूद रहे।
पुलिस कर रही गुमराह
कुलदीप के चाचा जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस जनता को गुमराह कर रही है। सच्चाई छिपा रही है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस स्टेशन में कोई पुलिस कर्मचारी मौजूद नहीं था। यदि कुलदीप की जगह कोई आतंकी पुलिस स्टेशन से हथियार चुराकर कोई बड़ी घटना को अंजाम दे देता, तब सरकार का रवैया क्या होता। कुलदीप सिर्फ पुलिस की लापरवाही को जनता को दिखाना चाहता था।