{"_id":"59d916674f1c1b65548b632c","slug":"161507399271-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पूजा जाएगा चांद, बाजार आसमान पर आज पूजा जाएगा चांद, बाजार आसमान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पूजा जाएगा चांद, बाजार आसमान पर आज पूजा जाएगा चांद, बाजार आसमान पर
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवा चौथ आज, खरीदारी से ‘चांद’ पर बाजार
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सुहागिनों की खरीददारी के आगे करीब 11 महीने की मंदी छूमंतर हो गई। नोटबंदी और जीएसटी लागू होने के बाद मार्केट में लंबे समय से छाई मायूसी को करवाचौथ की खरीददारी ने गायब कर दिया। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुरुक्षेत्र, पिहोवा, लाडवा और शाहाबाद के बाजार महिला खरीदारों से गुलजार दिखे। गिफ्ट शॉप, स्वीट हाउस, साड़ी-कपड़े और रेडिमेड कपड़ों की दुकानों के साथ ही ब्यूटी पार्लरों में जबरदस्त भीड़ दिखी। इनमें से अधिकांश जगहों पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए करवाचौथ पर विशेष पैकेज और ऑफर दिए जा रहे थे।
बाजारों में भारी भीड़ के चलते अधिकांश जगहों पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। इस कारण कई जगह जाम के हालात पैदा हो गए। हालांकि, दो दिन पहले प्रशासन ने सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए सभी पुलिस थानों को निर्देश दिए थे, लेकिन एक दिन चंद जगहों पर ही अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इसके बाद वह मंद पड़ गया। इसका खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ा, जिन्हें जाम की वजह से समस्या हुई। थानेसर शहर के पुराने बाजार में दुपहिया वाहनों को भी निकलने के लिए बामुश्किल रास्ता मिला। ग्राहकों की मानें तो पुलिस-प्रशासन और नगर परिषद सिर्फ दिखावे के लिये दावे और घोषणाएं करके काम चला रही है। हकीकत यह है कि सरेआम सड़कों पर कब्जे करके नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर पूरे सिस्टम को खराब कर रहे हैं। थानेसर नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव आफिसर से जब सड़कों पर हुए अतिक्रमण बारे जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि अभी अभियान रोका गया है। लेकिन, सोमवार को फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
अलग-अलग पैकेज में शामिल है बहुत कुछ
करवाचौथ को लेकर सजने-संवरने के लिए शहर भर के ब्यूटी और मेहंदी पार्लरों में शनिवार को महिलाओं की भीड़ रही। कई ब्यूटी पार्लरों ने विशेष पैकेज भी दिए। इसमें फेशियल, थ्रेडिंग फोरहेड, अपर लिप्स, मेहंदी, मैनिक्योर, पैडिक्योर, स्टाइलिश कटिंग और रिबाउंडिंग शामिल रही। शहर में ब्यूटी पार्लर की संचालिका पूजा कौशिक ने बताया कि 500 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक के लुभावने पैकेज में यह सुविधाएं दी जा रही हैं। हालांकि, कई जगह यह पैकेज इससे कई गुणा अधिक भी हैं।
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लरों में रही रौनक
एक अन्य ब्यूटी पार्लर संचालिका नीतू वर्मा ने बताया कि करवाचौथ स्पेशल पैकेज में ब्लीच, फेशियल, थ्रेडिंग, वैक्स आदि की सुविधा दी जा रही है। एक हाथ की मेहंदी के लिए 100 रुपये लिए जा रहे है। इसी तरह 10 तरह के हेयर स्टाइल चल रहे हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं रिबाउंडिंग, स्मूथनिंग और हेयर स्पा करवा रही हैं।
हाथों-हाथ बिक रही करवाचौथ की विशेष थाली
इस बार करवा चौथ पर पूजा की विशेष थाली महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। एक शॉप के संचालक रिंकू तनेजा ने बताया कि करवा चौथ के लिए पूजा की एक विशेष थाली बाजार में आई है। इसमें थाली, एक लोटा और छलनी है। इस थाली की बिक्री हाथों हाथ हो रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक वह 100 से अधिक थालियां बेच चुके हैं। इसकी बहुत मांग है। इसके अलावा लाल चूडियों और कंगन की भी डिमांड है।
20 दिन पहले शुरू हो गई थी बुकिंग
करवा चौथ को लेकर ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ है। प्रेरणा ब्यूटी पार्लर की संचालिका पूनम शर्मा ने बताया कि वैसे तो हर तीज-त्योहार पर महिलाएं ब्यूटी पार्लर जाती हैं, मगर करवा चौथ को लेकर महिलाएं उत्साहित हैं। मेकअप और हेयर स्टाइल के लिए 15-20 दिन पहले ही बुकिंग शुरू हो गई थी। दो-तीन दिनों में कई महिलाओं ने हेयर स्टाइल चेंज किए हैं। शनिवार को भी ब्यूटी पार्लर में भीड़ लगी रही। रविवार को भी उनके पास कई बुकिंग हैं।