{"_id":"59d914a24f1c1bd0538b6411","slug":"161507398818-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बढ़ता है खिलाड़ी का मनोबल : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बढ़ता है खिलाड़ी का मनोबल : शर्मा
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बढ़ता है खिलाड़ी का मनोबल : शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है केवल उन्हें सही मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है। हर बच्चे के माता-पिता को भी बच्चे की रुचि के अनुसार उसे खेलों में हिस्सा लेने के प्रति प्रेरित करना चाहिए। उपरोक्त शब्द समाजसेवी व युवा इनेलो नेता आनंद शर्मा जलाखेड़ी ने गांव जालखेड़ी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के उपरांत संबोधित करते हुए कहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा नेता रोहित शर्मा जालखेड़ी ने की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से खिलाड़ी का मनोबल बढ़ता है और उसकी प्रतिभा में निखार आने पर वह पहले से बेहतर प्रदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए क्योंकि इससे भाईचारे व प्रेम की भावना बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि युवा नशे जैसी बुरी आदतों से बचें और खेलों में हिस्सा लेकर शरीर का सर्वांगीण विकास करें। इस मौके पर गांव जालखेड़ी और कसीथल के बीच मैच हुआ। जिसमें जालखेड़ी की टीम ने कसीथल की टीम को 18 रन से हराकर मैच जीता। उन्होंने कहा कि हमें नशे जैसी बुराईयों से बच कर खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए जिससे हमार शरीर हष्ट पुष्ट रहता है। इस अवसर पर सरपंच सर्वजीत सिंह जैलदार, पूर्व सरपंच गुरसरण सिंह, रोहित शर्मा जालखेड़ी, देवेंद्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, गुरमेल सिंह, सुमित शर्मा, परविन्द्र सिंह, आलमदीन, मलकीत सिंह, हिमांशु, रजत सेन, नरेश शर्मा, चन्द्रभान, दर्शन सिंह, साहिल, महिन्द्र सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।