{"_id":"59d914914f1c1bf2538b6209","slug":"161507398801-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुक गई बडी-बडी सरकार तेरी मोरझडी के आगे.......","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुक गई बडी-बडी सरकार तेरी मोरझडी के आगे.......
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झुक गई बड़ी-बड़ी सरकार तेरी मोरझडी के आगे.......
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड स्थित पीर वाली गली में श्याम मस्तानों ने श्री खाटू श्याम कीर्तन आयोजित किया। आयोजन मंडल के सदस्य प्रेम चंद धवन ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी गलीवासियों ने मिलजुल कराया था। इस दौरान पार्षद गीता रानी ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्जवलित कर किया। आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया। श्याम भक्तों ने कीर्तन में पूजन किया। गायक लखबीर सिंह लक्खा ने खाटू श्याम के मधुर भजन सुना कर समां बांध दिया। खाटू वाले श्याम बिहारी, कलयुग में है महिमा तुम्हारी...., ओ खाटू के राजा..., झुक गई बड़ी-बड़ी सरकार तेरी मोरझडी के आगे... और जिस-जिस को सेठ बनाया... आदि भजनों पर श्रद्धालु मस्ती में झूमे। भजनों के बीच-बीच में लक्खा ने श्याम की महिमा भी सुनाई। इस अवसर पर भंडारा भी किया गया। श्री श्याम आरती में बलबीर सिंह बाजीगर, अशोक कुमार नागपाल, बिंद्र शर्मा, पुरुषोत्तम, दिनेश भट्ट, तुषार धवन, सुरेंद्र शर्मा, नीलम, गुरदीप, अमनदीप सिंह आदि शामिल हुए।