फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ‘सरकार तैयार करेगी 48 कोस के तीर्थों की परिक्रमा’

‘सरकार तैयार करेगी 48 कोस के तीर्थों की परिक्रमा’

Sat, 07 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
‘सरकार तैयार करेगी 48 कोस के तीर्थों की परिक्रमा’
‘सरकार तैयार करेगी 48 कोस के तीर्थों की परिक्रमा’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि राज्य सरकार कुरुक्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र में अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना चाहती है। इसके लिए राज्य सरकार ने 48 कोस के तीर्थों की परिक्रमा तैयार करना शुरू किया है। सीएम मनोहर लाल स्वयं कुरुक्षेत्र के तीर्थों का अवलोकन करने और वास्तविक स्थिति जानने के लिए 13 अक्तूबर को आएंगे। प्रदेश के इतिहास में मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले ऐसे सीएम हैं, जो कुरुक्षेत्र के सभी तीर्थों की परिक्रमा करेंगे।

विधायक सुधा ने शनिवार को गांव सिरसमा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार 48 कोस के तीर्थों की परिक्रमा के लिए विशेष पैकेज तैयार कर रही है। इसके तहत पर्यटक महाभारत कालीन और ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों के साथ ही पर्यटन स्थलों का दौरा कर पाएंगे। इससे कुरुक्षेत्र के साथ जींद, कैथल, करनाल में पर्यटक बढ़ेेंगे। बताया कि सीएम मनोहर लाल 13 अक्तूबर को रतगल में रनतुक यक्ष, अमीन में अभिमन्यु का टीला, केडीबी में नंदा स्मारक, दयालपुर में बाणगंगा, किरमच में कुलतरण, कमौदा में कामयाक, सारसा में सहालीहोत्रा, गुमथल गढू में सोम तीर्थ, मांगना में स्पथसारस्वत, पिहोवा में अरूणाय, पिहोवा में ब्रह्मयोनी, सरस्वती, भौर सैंयदा में भूर्षिर्वा, ज्योसर में ज्योतिसर, नरकतारी में भीष्मा कुंड, केडीबी में आरती स्थल ब्रह्मसरोवर का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed