फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गुरुकुल के निशानेबाजों ने 3 गोल्ड सहित 11 पदक जीते

गुरुकुल के निशानेबाजों ने 3 गोल्ड सहित 11 पदक जीते

Sat, 02 Sep 2017 11:20 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
गुरुकुल के निशानेबाजों ने 3 गोल्ड सहित 11 पदक जीते
फोटो नंबर 24
विज्ञापन

गुरुकुल के निशानेबाजों ने 3 गोल्ड सहित 11 पदक जीते
राज्यपाल आचार्य देवव्रत दी बधाई व आशीर्वाद
अमर उजाला ब्यरो
कुरुक्षेत्र।
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के निशानेबाजों ने अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण पदकों सहित 11 पदक जीतकर गुरुकुल की ख्याति में और वृद्धि की है। यह जानकारी गुरुकुल के सह-प्राचार्य शमशेर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा 28 से 30 अगस्त तक गुरुकुल की शूटिंग रेंज में यह प्रतियोगिता हुई जिसमें कुरुक्षेत्र जिला के लगभग 10 विद्यालयों के 86 निशानेबाजों ने भाग लिया।
शूटिंग कोच बलबीर सिंह ने बताया कि गुरुकुल के नवलजीत आर्य, दीपेंद्र आर्य, देवाशीष आर्य ने स्वर्ण पदक, वेद आर्य, प्रिंस आर्य, आशीष आर्य, हर्ष आर्य, तथा देव आर्य ने रजत पदक तथा मुकुल आर्य, गौरव आर्य व चिराग आर्य ने कांस्य पदक जीतकर गुरुकुल व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

गुरुकुल के संरक्षक एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, प्रधान कुलवन्त सिंह सैनी, प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता एवं सह-प्राचार्य शमशेर सिंह ने सभी निशानेबाजों सहित कोच बलबीर सिंह को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दी और भविष्य में इससे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed