{"_id":"5989fe734f1c1b60718b47a1","slug":"161502215795-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ पीपली कटी युवती की चोटी, परिवार दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीड़ पीपली कटी युवती की चोटी, परिवार दहशत में
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
गांव बीड़ पीपली में एक युवती की चोटी की एक लट कट जाने से युवती और परिजन भी सकते में आ गए है। बताया जा रहा है कि करीब 17 वर्षीय युवती देर सांय अपने घर में सो रही थी और जब वह उठी तो चोटी का एक हिस्सा कटा हुआ कुछ दूर गिरा मिला, जिसे देख वह सहम गई तो परिवार के दूसरे सदस्य भी हैरत में पड़ गए। वहीं मामले सूचना मिलते ही सदर थाना पिपली से पुलिस मौके पर पहुंची और कटे हुए बाल कब्जे में लिए। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन मामले में कोई सच्चाई नजर नहीं आ रही है। उधर गांव के लोगों में एक वृद्ध महिला चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के दोनों पांव आड़े-तिरछे है और वह छाता लेकर गांव में घूम रही है।