फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   किशनगढ़ रोड़ पर खुले शराब के ठेके से कॉलोनीवासियों को हो रही परेशानी

किशनगढ़ रोड़ पर खुले शराब के ठेके से कॉलोनीवासियों को हो रही परेशानी

Tue, 20 Jun 2017 10:48 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
किशनगढ़ रोड़ पर खुले शराब के ठेके से कॉलोनीवासियों को हो रही परेशानी
महिलाओं ने ठेके के सामने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शाहाबाद। किशनगढ़ रोड पर शराब के ठेके के कारण मॉडल टाउन, लक्की कॉलोनी व हुडावासियों को परेशानी हो रही है। इसी के चलते मंगलवार को महिलाओं ने ठेके के सामने प्रदर्शन किया और ठेका बंद करने की मांग की।

कॉलोनीवासियों जोगिंद्रो देवी, बंतो रानी, शकुंतला, प्रेमलता, सुरजीत कौर, शिमला देवी, बबली, प्रीति, सितो, निमो, राजकली ने कहा कि पूरा दिन ठेके के बाहर शराब खरीद करने व पीने वालों की भीड़ होती है। इस कारण लड़कियों व औरतों का ठेके के सामने से गुजरना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि सड़क पर जगह-जगह शराब की बोतलें पड़ी रहती हैं। ठेके के पास बने आहाते में लोग शराब पीकर हुड़दंग भी मचाते हैं। वार्ड नं. 9 के पार्षद जसबीर सैनी ने कहा कि ठेका खुलने से पहले ही कॉलोनीवासियों ने उपायुक्त को शिकायत की थी, इसके बावजूद ठेके को रिहायशी इलाके में खोलने की मंजूरी मिल गई। उन्होंने कहा कि ठेके के इलावा कॉलोनी में अवैध खुर्दे चल रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने हुडा चौकी में कर दी है। कॉलोनीवासियों ने कहा कि अगर एक हफ्ते के अंदर-अंदर ठेके को रिहायशी इलाके से नहीं हटाया गया तो पूरी कॉलोनी की औरते अपने बच्चों सहित लाडवा रोड़ पर बैठ जाएगी , जिसकी पूरी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। हुडा निवासी बलजिंद्र कौर ने बताया कि शराब पीने वाले कुछ युवक तो सड़क पर आती-जाती महिलाओं व लड़कियों की मोबाइल में मूवी तक बनाते है। कॉलोनीवासी विपिन, काला, अशोक, निर्मल, रूलदाराम ने कहा कि ठेका खुलने से पहले किशनगढ़ रोड़ पर महिलाएं अकसर सैर पर जाया करती थी लेकिन अब इस ओर आने से सभी कतराते हैं। उन्होंने कहा कि शराब का ठेका सभी नियमों को ताक पर रखकर बनाया गया है। ठेके से लगभग 100 मीटर की दूरी पर ही स्कूल है और लगभग इतनी ही दूरी पर मंदिर हैै। सभी ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ठेके को यहां से हटाया जाए। महिलाओं के एकत्र होने की खबर मिलते ही मौके पर एसएचओ अजैब सिंह पहुंचे और उन्होंने कॉलोनीवासियों को विश्वास दिलाया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed