फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   16 to 1200 players will show stamina in Haryana in Dharmanagari

Kurukshetra News: धर्मनगरी में 16 से 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे ॐखेलो हरियाणाॐ में दमखम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
16 to 1200 players will show stamina in Haryana in Dharmanagari
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को ‘खेलो हरियाणा’ में लगातार दूसरी बार मेजबानी का अवसर मिला है। 16 दिसंबर से यहां गतका, साइकिलिंग के साथ हॉकी की गेम्स होंगी। इन तीन दिवसीय गेम्स में प्रदेश के 22 जिलों से आए करीब 1200 महिला व पुरुष खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इन गेम्स और खिलाड़ियों के स्वागत के लिए खेल विभाग ने कमर कस ली है। यह सभी गेम्स अलग-अलग जगहों पर होंगी, जिसके लिए विभाग तैयारी कर रहा है। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह इन खेलों का आगाज करेंगे। खास बात यह है कि इस बार खेलो हरियाणा में गतका को भी शामिल किया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गतका पिछले साल खेलो हरियाणा का हिस्सा नहीं था, मगर उससे कुछ समय बाद खेलो इंडिया का आयोजन किया गया, जिसमें पहली बार गतका को शामिल किया गया। उस आयोजन के बाद अब खेलो हरियाणा में भी गतका को शामिल कर लिया गया है। खेलो हरियाणा में पहली बार होने जा रहे गतका गेम्स में 18 जिलों के 18 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। गतका खेलो हरियाणा में शामिल होने से खिलाड़ी भी बेहद उत्साहित हैं। गतका में 180 खिलाड़ी पुरुष व करीब 150 महिला खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरंगे। गतका गेम्स का आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम में होगा। वहीं साइकिलिंग में ट्रैक और रोड साइकिलिंग का आयोजन किया जाएगा। इसमें ट्रैक साइकिलिंग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल मैदान में होगी, जबकि साइकिलिंग की दूसरी गेम्स रोड साइकिलिंग के लिए नेशनल हाईवे-152डी कराने का निर्णय लिया गया है। साइकिलिंग में सबसे अधिक 506 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

बाक्स
शाहाबाद में होंगे हॉकी के मैच
हॉकी के सभी मैच शाहाबाद के एस्ट्रोटर्फ पर खेले जाएंगे। हॉकी में कुरुक्षेत्र को केवल पुरुष हॉकी मेजबानी मिली है। यहां होने वाली पुरुष हॉकी में प्रदेश भर से करीब 400 खिलाड़ी अपने जौहर दिखाएंगे। तीन गेम्स का प्रत्येक मैच नॉकआउट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
सभी खिलाड़ी 15 दिसंबर को आ रहे
जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) अमरजीत सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर को सभी खिलाड़ी धर्मनगरी पहुंच जाएंगे। गतका द्रोणाचार्य स्टेडियम में होगा, जबकि ट्रैक साइकिलिंग के केयू कुलपति को पत्र लिखा गया है। वहीं रोड साइकिलिंग एचएन-152डी पर कराई जा सकती है। इसके अलावा पुरुष हॉकी के मैच शाहाबाद के एस्ट्रोटर्फ पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed