फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   16 crore will be spent on dustbins, water coolers, water tankers, welcome gates, Swargadham, and drains in villages.

Kurukshetra News: गांवों में डस्टबीन, वाटर कूलर, वाटर टैंकर, स्वागत द्वार, स्वर्गधाम, नालों पर खर्च होंगे 16 करोड़

Fri, 14 Nov 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 14 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
16 crore will be spent on dustbins, water coolers, water tankers, welcome gates, Swargadham, and drains in villages.
कुरुक्षेत्र। जिला परिषद की बैठक को संबो​धित जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी के चलते अब डस्टबीन, वाटर कूलर, वाटर टैंकर, स्वागत द्वार, स्वर्गधाम और नालों पर भी फोकस किया जा रहा है। इनके निर्माण व मरम्मत आदि कर इन्हें दुरुस्त किया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न रहे। इसके लिए 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला परिषद की वीरवार को हुई 126वीं बैठक में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर ने पार्षदों से विकास कार्यों व बजट पर विस्तार से चर्चा की और विभिन्न कार्यों पर सहमति भी बनाई गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इन विकास कार्यों की निगरानी पार्षद अपने स्तर पर करेंगे। बैठक में कंवलजीत कौर ने बताया कि परिषद के पास करीब 15 करोड़ का बजट आया है, इस बजट में से करीब 12 करोड़ 66 लाख की स्टाम्प ड्यूटी प्राप्त हुई है और स्टाम्प डयूटी से ही संबंधित करीब दो करोड़ 66 लाख रुपये की राशि पहले से ही परिषद के पास है। उन्होंने बताया कि बैठक में दो करोड़ 14 लाख रुपये एसएफसी के कार्यों के लिए करवाने की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला परिषद के पास जो 16 करोड़ रुपये की राशि है, उसमें से पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों को भी मंजूर किया गया है। इन विकास कार्यों में गांवों में डस्टबीन, वाटर कूलर, वाटर टैंकर, स्वागत द्वार, स्वर्गधाम, नालों के लिए, गऊघाट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास पथ पर है। जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

अधिकारी समय सीमा में सदस्यों को विकास कार्यों की दें जानकारी : डीपी
परिषद उपचेयरमैन डीपी चौधरी ने कहा कि जिला परिषद से संबंधित जो भी विकास कार्य चल रहे हैं और जो विकास कार्य शुरू होने वाले हैं, उनकी सूचना अधिकारी समय सीमा के अंदर सदस्यों को दें। सदस्यों से आग्रह किया कि अपने क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों की पूरी जानकारी रखें और मौके पर जाकर विकास कार्यों को भी चेक करें। इस मौके पर सीईओ शंभू राठी ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया और विस्तार से बैठक से संबंधित जानकारी दी।

कुरुक्षेत्र। जिला परिषद की बैठक को संबोधित जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। जिला परिषद की बैठक को संबोधित जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed