फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जीएमआईटी कॉलेज के विद्यार्थी केयू प्रशासन से लगा रहे गुहार, दांव पर लगने दिया जाए भविष्य

जीएमआईटी कॉलेज के विद्यार्थी केयू प्रशासन से लगा रहे गुहार, दांव पर लगने दिया जाए भविष्य

Fri, 10 Aug 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
जीएमआईटी कॉलेज के विद्यार्थी केयू प्रशासन से लगा रहे गुहार, दांव पर लगने दिया जाए भविष्य
जीएमआईटी कॉलेज न बंद करने को विद्यार्थियों ने केयू प्रशासन से लगाई गुहार
विज्ञापन

- डीन ऑफ कॉलेज बोले, नियमों को दरकिनार कर किया जा रहा कॉलेज बंद
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कनिपला स्थित जीएमआईटी कॉलेज को बंद किए जाने की घोषणा के बाद विद्यार्थियों में खलबली मची हुई है, जिसके चलते वे वीरवार को भी केयू प्रशासन के पास गुहार लगाने पहुंचे कि उनका भविष्य दांव पर न लगने दिया जाए। लगातार दूसरे दिन भी दर्जनों विद्यार्थियों ने डीएन ऑफ कालेजिज डॉ आर के शर्मा से मुलाकात की, जहां उन्होंने अपने भविष्य के समक्ष छाए अंधेरे से अवगत कराते हुए कॉलेज प्रबंधन को उचित दिशा- निर्देश दिए जाने की मांग की। बाद में छात्रों ने बताया कि डीएन ऑफ कॉलेज ने उन्हें खुलासा किया कि कॉलेज प्रबंधन ने नियमों के विपरित कॉलेज बंद करने की घोषणा की है। अभी यूनिवर्सिटी के अलावा एआईसीटीई व प्रदेश के तकनीकी निदेशालय से भी अनुमति लेनी होती है और अभी तक यह नहीं ली गई। उन्होंने बताया कि केयू प्रशासन की ओर से तकनीकी निदेशालय व एआईसीटीई को भी पत्र भेजकर इस संबंध में न केवल सूचित कर दिया गया है बल्कि विद्यार्थियों के हित में उचित कदम उठाने की भी मांग की गई है। उन्होंने 8 अगस्त को ही उक्त दोनों संस्थानों को भेजे पत्र की पत्र थमाते हुए स्पष्ट किया है कि कॉलेज बंद होने से विद्यार्थियों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। उन्होने स्पष्ट किया है कि कोई भी संस्थान प्रबंधन अपने स्तर पर संस्थान को इस तरह से बंद नहीं कर सकता जबकि इसके लिए पूरी प्रक्रिया अपनानी पड़ती है। बता दें कि जिला के प्रमुख संस्थानों में शामिल रहे गीता इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी को बंद करने का प्रबंधन ने फैंसला लिया है और विद्यार्थियों को दूसरे संस्थानों में दाखिला लेने के लिए पिछले सप्ताह से ही कहा जा रहा है। डीन ऑफ कॉलेजिज को मिलने पहुंचे विद्यार्थियों ने बताया कि वीरवार को भी अनेकों विद्यार्थियों को माइग्रेशन पत्र दिए जाने का का प्रयास किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन के इस कदम से उनकी पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ेगा जबकि उन्होंने लाखों रूपये फीस के तौर पर जमा कराए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed