{"_id":"5a43eb284f1c1b1f168b5983","slug":"151514400552-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएसए ने जारी किया काननू साक्षरता शिविरों का शैडयूल, अधिवक्ताओं व पीएलवी लगाई डयूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएसए ने जारी किया काननू साक्षरता शिविरों का शैडयूल, अधिवक्ताओं व पीएलवी लगाई डयूटी
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानूनी साक्षरता शिविरों का शेड्यूल जारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नेहा नौहरिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके अधिकारों और कानून के बारे में जानकारी देने की लिए कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आगामी तीन माह का शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि सात जनवरी को गांव बहादुर पुरा, 14 जनवरी को बलाही, 21 जनवरी को चिब्बा, 28 जनवरी को उदारसी, चार फरवरी को बणी, 11 फरवरी को गंगोरी, 18 फरवरी को गिरधारपुरा, 25 फरवरी को जैनपुर जाटान, चार मार्च को बरगट जाटान, 11 मार्च को भगवानपुर, 18 मार्च को धनानी और 25 मार्च को झंडोला में कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन कर आमजन को जागरूक किया जाएगा। इन शिविरों के लिए पैनल के अधिवक्ताओं और पीएलवी की ड्यूटी लगा दी गई है।
इसी प्रकार गांवों के कानूनी केयर एवं स्पोर्ट सेंटर के लिए भी रोस्टर जारी किया गया है। इसके अनुसार प्रत्येक रविवार और बुधवार को पैनल के अधिवक्ता और पीएलवी शाम तीन बजे से छह बजे तक ग्रामीणों की कानून संबंधित समस्याओं का निवारण करेंगे। इस रोस्टर में गांव उमरी, धुराला, मथाना, ज्योतिसर, किरमच, निवारसी, बण, बेरथला, बारना को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न पुलिस स्टेशनों में बच्चों की गुमशुदगी तथा अन्य बाल अत्याचार की मानिटरिंग के लिए पीएलवी की नियुक्ति की गई हैं। सिटी थानेसर व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के लिए पीएलवी साहिल, जीआरपी, आरपीएफ तथा सदर थानेसर के लिए पीएलवी सलिंद्र कुमार, लाडवा व बाबैन के लिए पीएलवी बलजीत सिंह, झांसा महिला पुलिस थाने के लिए पीएलवी संदीप कुमार की ड्यूटी लगाई है।