फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   केयू समाचार ं

केयू समाचार ं

Wed, 22 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
केयू समाचार ं

विज्ञापन
केयू की टीम उत्तर क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालय खो-खो महिला प्रतियोगिता में रही प्रथम
कुरुक्षेत्र। उत्तर क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालय खो-खो महिला प्रतियोगिता का आयोजन छत्रपति साहु जी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा 16 से 21 नवंबर तक आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में केयू की खो-खो महिला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय खेल विभाग के निदेशक डॉ. डीएस काला ने टीम को बधाई दी। इसके साथ ही टीम के प्रशिक्षक अनिल शर्मा तथा प्रबंधक माकी देवी को भी बधाई दी।


केयू के दर्शन विभाग में गीता पर व्याख्यान
कुरुक्षेत्र। गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कॉन्फ्रेंस, गोष्ठियां, वार्ताएं एवं व्याख्यानों का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को दर्शन शास्त्र विभाग द्वारा प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के गोष्ठी कक्ष में गीतोपदेश की समकालीन प्रासंगिकता पर एक व्याख्यान आयोजित किया जा रहा है। व्याख्यान के मुख्यातिथि कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा तथा मुख्य वक्ता गीता मर्मज्ञ आशुतोष भारद्वाज होंगे। तनाव, दुविधा, हताशा, परेशानी, स्मृति लोप, वैमनस्य एवं अंध प्रतियोगिता की समस्याओं से प्रतिदिन आमन-सामने होने वाले कोई भी श्रोता जन इस गोष्ठी में भाग लेकर अपनी उपरोक्त समस्याओं के हल प्राप्त कर सकते हैं। इस गोष्ठी में शिक्षक गण, शोधार्थी गण, छात्र-छात्राएं एवं सामान्य श्रोता आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन



25 नवंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कैंपस में थर्ड गेट से ही मिलेगी इंट्री
- अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों के लिए आई कार्ड जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 25 नवंबर-दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे। उनके आगमन को लेकर विश्वविद्यालय में 25 नवंबर को विश्वविद्यालय में प्रवेश केवल थर्ड गेट से ही होगा। बाकी सभी गेट से एंट्री पूरी तरह से बैन होगी। विश्वविद्यालय में बिना आई कार्ड प्रवेश करने की किसी को अनुमति नहीं होगी। प्रवेश के लिए आईकार्ड जरूरी है। विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए हर किसी को प्रवेश के लिए किसी न किसी तरह का पहचान पत्र साथ रखना होगा। विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी डॉ अनिल गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों से अपील की जाती है कि वे बिना आईकार्ड के विश्वविद्यालय में न आए। जिनके वाहनों पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी किए गए व्हीकल पास नहीं हैं वे विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम के लिए सभी विभागों में शिक्षकों और विद्यार्थियों के बनाए जा रहे एंट्री पास

संगोष्ठी के उद्घाटन अवसर पर आडिटोरियम हाल में होने वाले समारोह के लिए विशेष रूप से एंट्री पास बनाए जा रहे हैं। सभी विभागों में शिक्षकों व विद्यार्थियों से सीमित सीटों के अनुसार आईकार्ड बनाए जा रहे हैं। इस कार्ड के आधार पर ही उद्घाटन सत्र में शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed