फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   शाहाबाद की बेटियों की बदौलत एशिया कप में देश को गोल्ड

शाहाबाद की बेटियों की बदौलत एशिया कप में देश को गोल्ड

Mon, 06 Nov 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद की बेटियों की बदौलत एशिया कप में देश को गोल्ड
शाहाबाद की बेटियों की बदौलत एशिया कप में देश को गोल्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
जापान में हुए महिला हाकी एशिया कप में चीन की टीम को पराजित कर गोल्ड हासिल करने में शाहाबाद की तीन बेटियों का भी अहम योगदान रहा। कोच बलदेेव सिंह ने बताया कि मैच के दौरान एक मात्र गोल शाहाबाद की नवजोत कौर ने किया था। इस चैंपियनशिप में शाहाबाद की तीन खिलाड़ी प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसमें देश की टीम में कप्तान ओलंपियन रानी रामपाल, नवजोत कौर और नवनीत कौर शामिल हैं। तीनों ही खिलाड़ी कोच बलदेव सिंह से प्रशिक्षित हैं। यहां के एसजीएनपी स्कूल में कोच बलदेव सिंह के पास अभ्यास करती थीं। टीम की रानी रामपाल, नवजोत कौर और नवनीत कौर ने इस उपलब्धि का श्रेय कोच बलदेव सिंह को दिया है। इस शानदार जीत पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, ओलंपियन संजीव डंग, मनमोहन सिंह वालिया, गुरदीप सिंह भुल्लर, पूर्व कप्तान संदीप कौर, जसजीत कौर, सुमन बाला, बूटा सिंह, विक्की सेठी आदि ने खुशी जताई है और इसका श्रेय कोच बलदेव सिंह को दिया है।

बेटियों ने किया कमाल : रामपाल
कप्तान रानी रामपाल के पिता रामपाल और माता राममूर्ति ने कहा कि बेटियों ने कमाल कर दिखाया है। दिखा दिया है कि शाहाबाद की बेटियों की बदौलत देश का गौरव बढ़ रहा है। यह जीत बेटियों की जीत है। इसलिए समाज को बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जीत कोच बलदेव सिंह की है जिसकी बदौलत बेटियां यहां तक पहुंची हैं।
विज्ञापन


छलक पड़े खुशी के आंसू : सतनाम
बहुत दिनों से बीमार चल रहे नवजोत कौर के पिता सतनाम सिंह ने कहा कि बेटी नवजोत के एशिया कप के फाइनल मुकाबले में विजयी गोल करने से वह बेहद खुश हैं। उनकी तबीयत में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह जीत असल में कोच बलदेव सिंह की जीत है। उनकी बदौलत आज बेटियां अपनी मंजिल तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका मिला तो मनवाई प्रतिभा : बूटा सिंह
एशिया कप में देश की टीम में शामिल नवनीत कौर के पिता बूटा सिंह ने कहा कि देश की टीम में उनकी बेटी को मौका मिला तो उसने अपनी प्रतिभा को मनवा लिया। उन्होंने बताया इस चैंपियनशिप में पांच से भी ज्यादा गोल नवनीत ने किए हैं। बूटा सिंह ने भी इस जीत का श्रेय द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच बलदेव सिंह को दिया है।

महिला हॉकी में आबाद होगा एसजीएनपी स्कूल : कोच बलदेव सिंह
रविवार को शाहाबाद पहुंचे द्रोणाचार्य अवार्डी कोच बलदेव सिंह ने कहा कि 1980 के दशक में जिस एसजीएनपी स्कूल से हॉकी की शुरुआत हुई थी। वह स्कूल महिला हॉकी में फिर से आबाद होगा। जल्द ही इस स्कूल में खिलाड़ियों की नयी पनीरी तैयार होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस स्कूल में हॉकी प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया जाएगा।

हरियाणा के मुख्य सचिव ने कोच सिंह और खिलाड़ियों को दी बधाई
वहीं हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस डेसी ने इस उपलब्धि के लिए कोच बलदेव सिंह व खिलाड़ियों को बधाई दी है। कोच बलदेव सिंह ने कहा कि इस जीत के बाद हॉकी को लेकर मुख्य सचिव के साथ उनकी विशेष बातचीत हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि आज हरियाणा के खिलाड़ी आज देश की टीमों में अहम भूमिका निभा रहे हैं।


शाहाबाद की खिलाड़ियों पर जताना होगा भरोसा
द्रोणाचार्य अवार्डी कोच बलदेव सिंह ने कहा कि यह जीत शाहाबाद की खिलाड़ियों पर भरोसा जताने की ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि आगे भी टीम के कोच और चयन कमेटी को शाहाबाद की खिलाड़ियों को आगे लाना होगा। उन्होंने कहा कि नवजोत कौर को फारवर्ड खिलाने की सिफारिश भी उन्होंने ही की थी। नहीं तो इससे पहले नवजोत क्षेत्र रक्षण में खेलती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed