{"_id":"597a2c444f1c1b32398b499e","slug":"151501178948-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के सामने अचानक गाय आने से दो लोग घायल, गाय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के सामने अचानक गाय आने से दो लोग घायल, गाय की मौत
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार के सामने गाय आने से दो लोग घायल, गाय की मौत
-हादसे में घायल दो लोगों में एक एनआरआई शामिल
-कनाडा से आए रिश्तेदार को दिल्ली से लेकर समाना वापस आ रहे थे बलविंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
कुरुक्षेत्र रोड स्थित डेरा अंबरसरी फार्म के निकट एक कार लावारिस गाय से जा टकराई। इसमें एक एनआरआई सहित दो लोग जख्मी हो गए, जबकि गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तत्काल पिहोवा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इनकी हालत नाजुक होने के कारण तत्काल पटियाला रेफर कर दिया गया।
गौरतलब है कि बेसहारा गोवंश सड़कों और गलियों में लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बेसहारा गोवंश के सड़कों पर घूमने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। इनमें अनेक लोग बुरी तरह जख्मी हो चुके हैं। ताजा घटना गुरुवार सुबह की है। इसमें कुरुक्षेत्र रोड स्थित डेरा अंबरसरी फार्म के निकट एक कार के सामने अचानक गाय आने से कार सवार दो लोग बुरी तरफ घायल हो गए। वहीं इस दुर्घटना में गाय की मौत हो गई। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से एक व्यक्ति की नाजुक हालत को देखते हुए पटियाला रेफर कर दिया गया। कार चालक निवासी समाना (पंजाब) बलविंद्र ने बताया कि उसका रिश्तेदार हरभजन कनाडा से आया था। गुरुवार सुबह वह हरभजन को दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर पंजाब लौट रहा था। सुबह करीब 8 बजे के जब डेरा अंबरसरी फार्म के निकट पहुंचे तो अचानक एक गाय दौड़ते हुए उनकी स्विफ्ट कार से टकरा गई। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में हादसे में हरभजन को अधिक चोट होने के कारण उसे पटियाला रेफर कर दिया गया। सड़कों पर गोवंश के कारण आए दिन ऐसे जानलेवा हादसे हो रहे हैं, लेकिन इन्हें रोकने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं हो रहे।