{"_id":"595d351c4f1c1be80f8b45d5","slug":"151499280668-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग की टीम ने मारा पेस्टीसाइड की दुकान पर छापा, रिकॉर्ड जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग की टीम ने मारा पेस्टीसाइड की दुकान पर छापा, रिकॉर्ड जब्त
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को अनाज मंडी स्थित एक पेस्टीसाइड दुकान पर छापा मारा। टीम ने दुकान के रिकॉर्ड को अपने कब्जे में लेकर जांच की, जिसमें भारी अनियमितता पाई गई। जांच के बाद टीम ने पेस्टीसाइडस की बिक्री पर रोक लगा दी तथा अब फर्टीलाइजर्स की ब्रिकी कृषि विभाग के अधिकारियों की देखरेख में की जाएगी।
कृषि विभाग के अधिकारी गुणवत्ता नियंत्रक जितेंद्र मेहता ने बताया कि विभाग को किसानों की लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसमें आरोप था कि अनाज मंडी स्थित पवन पेस्टीसाइड नामक दुकान पर किसानों को यूरिया खाद निर्धारित मूल्य से ज्यादा में बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं उक्त दुकानदार खाद के साथ पेस्टीसाइड को जबरन किसानों को थोप रहा है। शिकायत मिलने पर विभाग के अधिकारियों ने टीम का गठन किया और दुकान पर छापा मारा। टीम ने दुकानदार का रिकॉर्ड अपने कब्जे लेकर उसकी जांच की गई। जिसमें काफी अनियमिताएं पाई गई। जिसके बाद विभाग ने पेस्टीसाइड की बिक्री पर तुरंत रोक लगा दी है तथा अन्य सामान कृषि विभाग की निगरानी में बेचा जाएगा। उन्होंने बताया कि दुकानदार के रिकॉर्ड को जब्त कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। जब तक इस मामले की जांच चलेगी पेस्टीसाइड की बिक्री बंद रहेगी तथा फटीलाइजर्स को कृषि विभाग के अधिकारियों की देखरेख में ही बेचा जाएगा।