फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   भाकियू ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ किया धरना शुरू

भाकियू ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ किया धरना शुरू

Tue, 06 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ किया धरना शुरू
भाकियू नेता ने कहा किसान 8 को देंगे सामूहिक गिरफ्तारियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
सोमवार को किसानों के आंदोलन के बाद शाहाबाद पुलिस द्वारा भारतीय किसान यूनियन के नेताओं व अन्य किसानों के खिलाफ मामला दर्ज करने पर भाकियू नेताओं में रोष है। किसानों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सूचना जैसे ही किसानों को पता चली उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए रोष स्वरूप मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ धरना शुरू कर दिया।

पत्रकारों से बातचीत में गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि यह धरना 8 तारीख तक लगातार जारी रहेगा और इसी दिन एक किसानों की पंचायत बुलाई गई है, जिसमें बातचीत के बाद प्रशासन व पुलिस के खिलाफ किसान प्रदर्शन करते हुए थाने में पहुंचेंगे और गिरफ्तारियां देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन ने किसानों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि किसान शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते हुए लाडवा रोड पर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने पहले मंडी गेट पर बैरिकेट लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया और उसके बाद लाडवा रोड के नजदीक बैरिकेट लगाकर किसानों को रोकना चाहा और बल प्रयोग कर किसानों की पिटाई की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से किसान गुस्सा गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का व रास्ता रोकने का मामला दर्ज किया है लेकिन किसी एक भी वाहन चालक को परेशानी नहीं हुई क्योंकि मंडी का रास्ता खाली था और लाडवा रोड पर प्रशासन व पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती रोका नहीं तो आगे जा रहे थे। उन्होंने कहा कि फिर भी किसानों ने प्रशासन की बात मानी और सहमति से प्रशासन को 2 दिन का समय देकर धरना समाप्त कर दिया था। उन्होंने कहा कि पूरा प्रशासन व पुलिस अधिकारी उनके सामने हाथ जोड़कर विनती कर रहे थे, लेकिन अपना काम निकलते ही उन्होंने धोखा दे दिया। उन्होंने कहा कि सभी किसानों मेें प्रशासन की इस कारवाई से नाराजगी है और 8 तारीख को मंडी परिसर में भारी संख्या में किसान लामबद्ध होंगे और सामूहिक गिरफ्तारियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed