फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सड़कों पर उतरे भाकपा कार्यकर्ता, जमकर किया प्रदर्शन

सड़कों पर उतरे भाकपा कार्यकर्ता, जमकर किया प्रदर्शन

Tue, 06 Jun 2017 11:50 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर उतरे भाकपा कार्यकर्ता, जमकर किया प्रदर्शन
सड़कों पर उतरे भाकपा कार्यकर्ता, जमकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार को सड़कों पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी जिला इकाई के सचिव महाबीर प्रसाद के नेतृत्व में सुबह ही पार्टी कार्यकर्ता सेक्टर 10 स्थित बस अड्डे के समीप ताज पार्क में एकत्रित हुए, जहां एक बैठक का आयोजन किया । जिसमें प्रदेश व केंद्र सरकार की गरीब व आम लोगों के विरोध में बनाई गई नीतियों पर जमकर रोष व्यक्त किया। बैठक के उपरांत कार्यकर्ता जुलूश निकालते हुए जिला सचिवालय पहुंचे, जहां पर भी जोरदार प्रदर्शन कर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रताप सिंह को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग करते हुए कहा कि किसानों को लाभकारी मूल्य दिए जाएं, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए, किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए, मिड डे मील, आशा वर्कर व आंगनवाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मी बनाया जाए, भवन निर्माण में लगे मजदूरों के लाभ तुरंत दिए जाएं, सभी बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए, सरकारी विभागों में ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाई जाए व रिक्त पद जल्द भरें जाए, मनरेगा में 200 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया जाए। रोहतक में मजदूरों पर किए गए लाठीचार्ज के दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए व मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। रोष प्रदर्शन में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed